राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड में कई बार गलतियां हो जाती हैं। जैसे राशन कार्ड धारक का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, सदस्यों की संख्या या किसी भी अन्य जानकारी सही नहीं होती। ऐसी स्थिति में हमें अपना राशन कार्ड अपडेट करवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड धारकों को अपडेट करवाने की सही प्रक्रिया मालूम नहीं होने के कारण परेशान होते रहते हैं।
राशन कार्ड में जानकारी गलत होने की समस्या को देखते हुए खाद्य विभाग ने राशन कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बहुत आसानी से अपने राशन कार्ड में जानकारी को ठीक करवा सकते हैं। यहां हम आपको राशन कार्ड अपडेट कैसे करें, इसकी पूरी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया एवं आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या-क्या लगेंगे, उसकी पूरी जानकारी बता रहे हैं।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड फॉर्म ऐसे भरें ऑनलाइन

विषय-सूची
राशन कार्ड अपडेट कैसे करें, जानें पूरी प्रक्रिया
- राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त कीजिये। Ration Card Update Form ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
- राशन कार्ड अपडेट फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे टेबल में सभी राज्यों का लिंक दिया गया है। इसके अलावा आप राशन दुकान या खाद्य विभाग से भी फॉर्म ले सकते है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आवेदक का नाम, पिता / पति का नाम, उम्र, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी भरना है।
- इसके बाद राशन कार्ड में जो भी जानकारी अपडेट करना है, उसे भरें। जैसे – राशन कार्ड धारक का नाम, मोबाइल नंबर, उम्र, मुखिया का नाम या कोई भी अन्य जानकारी।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट जमा करना है। इसके लिए क्या – क्या दस्तावेज लगेंगे, उसकी पूरी लिस्ट आप नीचे चेक कर सकते है।
- अब तैयार किये गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा कर दीजिये। फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की पावती / रसीद जरूर लें।
- आपके आवेदन की जाँच प्रक्रिया के बाद राशन कार्ड अपडेट हो जायेगा। आप अपने State Food Portal पर भी राशन कार्ड अपडेट स्टेटस चेक कर सकते है।
आवेदन फॉर्म के द्वारा ऑफलाइन राशन कार्ड अपडेट करने हेतु आवेदन करने के अलावा ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते है। इसके लिए अपने राज्य के राशन कार्ड की वेबसाइट या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाना है। इसके अलावा कई राज्यों में ई डिस्ट्रिक्ट वेब पोर्टल भी राशन कार्ड अपडेट की सुविधा मिलती है।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड की केवाईसी (ekyc ) ऐसे करवाए
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
राशन कार्ड में कोई भी जानकारी अपडेट करवाने के लिए सम्बंधित डॉक्यूमेंट जमा करना पड़ेगा। इसके लिए सभी जरुरी दस्तावेज की लिस्ट आप नीचे चेक कर सकते है –
- राशन कार्ड की फोटोकॉपी।
- नाम अपडेट करवाने के लिए पहचान प्रमाण पत्र। जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड।
- मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए नया मोबाइल नंबर।
- आधार नंबर अपडेट करवाने के लिए केवाईसी करवाना होगा।
- बैंक अकाउंट नंबर अपडेट करने के लिए पासबुक की फोटोकॉपी।
- राशन कार्ड नाम हटाने या जोड़ने के लिए सम्बंधित दस्तावेज।
- मुखिया या पारिवारिक फोटोग्राफ।
राशन कार्ड अपडेट फॉर्म डाउनलोड करने के लिए राज्यवार लिंक
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए आवेदन फॉर्म हम अपने राज्य की आधिकारिक राशन कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे टेबल में हमने सभी राज्यों का ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक दे रहे है। आप अपने राज्य की वेबसाइट में जाइए और फॉर्म को डाउनलोड करिए।
सारांश (Summary) :
राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन या खाद्य विभाग से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर एवं सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी लगाकर संबंधित कार्यालय में जमा कर दीजिए। आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फार्म एवं डॉक्यूमेंट की जांच किया जाएगा। जांच प्रक्रिया में सही पाए जाने पर 15 से 30 दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड अपडेट हो जाएगा।
इसे पढ़ें – अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट देखें
राशन कार्ड अपडेट से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें?
राशन कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए सबसे पहले संशोधन फार्म प्राप्त कीजिए। इसके बाद इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को भरिए। फिर जिस सदस्य का नाम अपडेट करना हो उसका नाम भरें। फिर पहचान प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लगाकर कार्यालय में जमा कर दीजिए। आपके आवेदन की जांच के बाद राशन कार्ड में नाम अपडेट हो जाएगा।
आधार कार्ड से राशन कार्ड अपडेट कैसे करें?
आधार कार्ड से राशन कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले नजदीकी राशन दुकान में जाना है। इसके बाद राशन डीलर को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड देकर राशन कार्ड अपडेट करने के लिए कहिए। वहां आपसे फिंगरप्रिंट स्कैन करके आधार कार्ड से राशन कार्ड अपडेट कर दिया जाएगा।
राशन कार्ड का सुधार कैसे करें?
राशन कार्ड का सुधार करने के लिए सबसे पहले संशोधन फार्म प्राप्त करना है। इसके बाद इस फॉर्म में पूछे गए जानकारी को सही-सही भरना है। फिर निर्धारित सभी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी फार्म के साथ लगाना है। फिर इस आवेदन फार्म को कार्यालय में जमा करके राशन कार्ड का सुधार करवा सकते हैं।
राशन कार्ड अपडेट कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप हमने यहां बताया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बहुत आसानी से अपने राशन कार्ड में कोई भी जानकारी अपडेट करवा पाएगा। अगर राशन कार्ड अपडेट करवाने में आपको किसी तरह की परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये mera ration धन्यवाद !