राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए खाद्य विभाग ने स्टेट वाइज Ration Card Toll Free Helpline Number जारी कर दिया गया है। जिससे अब अगर आपका राशन कार्ड नहीं बन रहा हो, आपका राशन कार्ड बंद हो गया हो, राशन दूकानदार राशन देने से मना कर रहा हो, कम राशन दे रहा हो, इसी तरह किसी भी समस्या के लिए अब राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत किया जा सकता है।
राशन कार्ड योजना उन गरीब परिवारों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। लेकिन यह देखने में आया है कि कुछ राशन कार्ड धारकों को राशन दूकान से सही मात्रा में राशन नहीं दिया जाता है। इसी तरह राशन कार्ड बनाने में भी कई शिकायतें खाद्य विभाग के पास आ रही है। इसी समस्या को देखते हुए अब राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया गया है। जिसके कारण अब कोई भी व्यक्ति राशन कार्ड से सम्बंधित होने वाली समस्या की शिकायत कर सकते है।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड चालू है या बंद है ऐसे पता करें
विषय-सूची
स्टेट वाइज राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर
क्रमांक | राज्य का नाम | टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर |
1. | Andaman and Nicobar Island | 18003433197, 1967 |
2. | Andhra Pradesh (आँध्रप्रदेश) | 18004252977, 1967 |
3. | Arunachal Pradesh (अरुणांचल प्रदेश) | 03602244290, 1967 |
4. | Assam (असम) | 18003453611, 1967 |
5. | Bihar (बिहार) | 18003456194 |
6. | Chandigarh (चंडीगढ़) | 18001802068, 1967 |
7. | Chhatisgarh (छत्तीसगढ़) | 18002333663, 1967 |
8. | Dadra and Nagar Haveli | 8002334004, 1967 |
9. | Daman and Diu (दमन और दिउ) | 1967 |
10 | Delhi (दिल्ली) | 1800110841, 1967 |
11 | Goa (गोवा) | 18002330022, 1967 |
12 | Gujarat (गुजरात) | 18002335500, 1967 |
13 | Haryana (हरयाणा) | 1800-180-2087, 1967 |
14 | Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | 18001808026, 1967 |
15 | Jammu and Kashmir (जम्मू कश्मीर) | 18001807106, 1967 |
16 | Jharkhand (झारखण्ड) | 18002125512, |
17 | Karnataka (कर्नाटक) | 18004259339, 1967 |
18 | Kerala (केरला) | 18004251550, 1967 |
19 | Ladakh (लद्दाख) | 01912547720 |
20 | Lakshadweep (लक्षद्वीप) | 18004253186, 1967 |
21 | Madhya Pradesh (मध्यप्रदेश) | 1967, 181 |
22 | Maharashtra (महाराष्ट्र) | 1800224950, 1967 |
23 | Manipur (मणिपुर) | 1800345382 |
24 | Meghalaya (मेघालय) | 18003453644, 1967 |
25 | Mizoram (मिजोरम) | 18003453891, 1967 |
26 | Nagaland (नागालैंड) | 18003453705, 1967 |
27 | Odisha (ओडिशा) | 18003456724 |
28 | Puducherry (पुडुचेरी) | 18004251082 |
29 | Punjab (पंजाब) | 180030061313, 1967, 14445 |
30 | Rajasthan (राजस्थान) | 18001806127, 181 |
31 | Sikkim (सिक्किम) | 18003453236, 1967 |
32 | Tamil Nadu (तमिलनाडु) | 18004255901, 1967 |
33 | Telangana (तेलंगाना) | 180042500333, 1967 |
34 | Tripura (त्रिपुरा) | 18003453665, 1967 |
35 | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | 18001800150 |
36 | Uttarakhand (उत्तराखंड) | 18001802000 |
37 | West Bengal (पश्चिम बंगाल) | 18003455505, 1967 |
इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम है या नहीं ऐसे पता करें
राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कैसे करें ?
राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए अपने मोबाइल में डायल कीजिये 1967 और कॉल बटन को प्रेस कीजिये। अब आपसे राशन कार्ड से सम्बंधित सहायता के लिए विकल्प चुनने के लिए कहा जायेगा। आप कॉल में बताये गए प्रक्रिया के अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट करते जाएँ। फिर आपका कॉल राशन कार्ड की हेल्पलाइन कर्मचारी अधिकारी के पास ट्रांसफर हो जायेगा। उसे आप अपनी समस्या बता सकते है।
राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते समय ध्यान दें कि ऑफिस के समय ही कॉल करें। इसके अलावा अगर आपका कॉल नहीं लग रहा हो तब थोड़ी देर बाद वापस try करें। इसके साथ ही ऊपर टेबल में हमने स्टेट वाइज टोल फ्री नंबर दिया है। उस नंबर पर भी कॉल कर सकते है।
राशन कार्ड हेल्प लाइन नंबर से संबंधित प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड की टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर क्या है ?
राशन कार्ड की टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर है 1967. खाद्य विभाग ने अलग – अलग राज्यों के अनुसार भी टोल फ्री हेल्पलाइन जारी किया है। आप दोनों हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके राशन कार्ड से सम्बंधित समस्या की शिकायत कर सकते है।
राशन कार्ड से सम्बंधित समस्या की शिकायत कैसे करें ?
राशन कार्ड से सम्बंधित समस्या की शिकायत करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। कॉल में आप बताएं कि आपको राशन कार्ड से सम्बंधित क्या – क्या परेशानियां आ रही है। इसके अलावा आप ऑनलाइन वेब पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
शिकायत करने पर कार्यवाही नहीं हो रही, क्या करें ?
अगर आपने राशन कार्ड से सम्बंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत किया है, तब फिर से टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत करें। इस बारे ये बोले कि आपने पहले भी शिकायत किया है, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
राशन कार्ड टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर क्या है, इसकी पूरी जानकारी यहाँ हमने बताया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक राशन कार्ड से सम्बंधित समस्या के लिए घर बैठे शिकायत कर सकते है। राशन कार्ड की टोल फ्री नंबर के बारे में आपके कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये mera ration धन्यवाद !