खाद्य विभाग ने नई – नई ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना शुरू कर दिया है। जिससे अब कोई भी राशन कार्ड धारक या आवेदक घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल नंबर के द्वारा राशन कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके द्वारा आप राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं, राशन कार्ड हेतु आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं, आपके राशन कार्ड में शामिल सदस्यों का नाम देख सकते हैं। तो चलिए यहां हम मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया आपको बताते हैं।
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेब पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड को सेलेक्ट करें। फिर स्टेट लिस्ट में अपने राज्य के नाम को चुने। अपने स्टेट फूड पोर्टल में राशन कार्ड की स्थिति को सेलेक्ट करें। फिर अपना आवेदन नंबर भरकर सबमिट कीजिए। फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी कोड को वेरीफाई करें। इसके बाद राशन कार्ड की पूरी जानकारी स्क्रीन में खुल जाएगी। इसे आप चेक कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया
1. Ration Card की वेबसाइट खोलें
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च कीजिये या यहाँ दिए गए लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे ऑफिसियल राशन कार्ड की वेबसाइट में जा सकेंगे।
2. State Food Portal को चुनें
खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन में आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें मोबाइल नंबर के द्वारा अपना राशन कार्ड चेक करना है, इसलिए यह मेनू में स्टेट फूड पोर्टल विकल्प को सेलेक्ट करेंगे।

3. अपना राज्य (State) का नाम चुनें
अब आपको भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगी। यहां आप जिस राज्य में रहते हैं, उस राज्य का नाम सेलेक्ट करें। जिससे आप आधिकारिक स्टेट फूड पोर्टल पर जा सकेंगे।

4. राशन कार्ड आवेदन की स्थिति
जैसे ही आपका स्टेट फूड पोर्टल खुल जाए, स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड की जानकारी चेक करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। इसमें हमें राशन कार्ड आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करना है।

5. आवेदन नंबर एवं कॅप्टचा कोड भरें
अब स्क्रीन में आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। इसमें सन्दर्भ आईडी या राशन कार्ड आईडी भरना है। यह आईडी नंबर आपको नया राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन करने के बाद मिला होगा। इस नंबर को एंटर करें और कैप्चा कोड भरकर ओटीपी कोड प्राप्त करें के बटन पर क्लिक करें।

6. मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी कोड भरें
इसके बाद आपके राशन कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड प्राप्त होगा। इस कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और वेरीफाई बटन को सेलेक्ट कीजिए।

7. मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करें
जैसे ही आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिखाई देगा। यहां पर मुखिया का पूर्ण विवरण देख सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों का विवरण भी चेक कर सकते हैं।

8. नाम से राशन कार्ड चेक करें
अगर मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करने में आपको कोई भी परेशानी आए तो हम अपने नाम से भी राशन कार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम दिया है। आप जिस राज्य से हैं, उस राज्य का नाम सेलेक्ट करें। फिर आपको अपने नाम से राशन कार्ड चेक करने की पूरी प्रक्रिया मालूम हो जाएगी –
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Assam (असम) | Manipur (मणिपुर) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Meghalaya (मेघालय) |
Bihar (बिहार) | Mizoram (मिजोरम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Odisha (उड़ीसा) |
Delhi (दिल्ली) | Punjab (पंजाब) |
Gujarat (गुजरात) | Rajasthan (राजस्थान) |
Goa (गोवा) | Sikkim (सिक्किम) |
Haryana (हरियाणा) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Telangana (तेलंगाना) |
Jharkhand (झारखंड) | Tripura (त्रिपुरा) |
Kerla (केरल) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Karnataka (कर्नाटक) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
इसे पढ़ें – राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें?
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुने। फिर स्टेट फूड पोर्टल में जाकर अपना आवेदन नंबर भरकर सबमिट करें। फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी कोड को वेरीफाई करके मोबाइल नंबर से अपना राशन कार्ड देख सकते हैं।
मैं अपने मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक नहीं कर पा रहा हूं क्या करें?
अगर आप अपने मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो और भी विकल्प है जिसके द्वारा राशन कार्ड चेक कर सकते हैं। जैसे आप अपने नाम के द्वारा भी राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए खाद्य विभाग की वेब पोर्टल में जाकर अपना जिला, तहसील एवं राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें। फिर आप अपने नाम से राशन कार्ड चेक कर पाएंगे।
राशन कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?
राशन कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन सुविधा दिया गया है। आप ऑनलाइन खाद्य विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा राशन दुकान में ई केवाईसी प्रक्रिया के दौरान भी आप अपने मोबाइल नंबर को अपने राशन कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।
मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड चेक कर पायेगा। अगर मोबाइल नंबर से राशन कार्ड चेक करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !