खाद्य विभाग में सभी राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए नई सुविधा जारी किया है। जिससे अब आप आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जैसे राशन कार्ड में अपना नाम चेक करना, राशन कार्ड में शामिल सदस्यों का नाम देखना, राशन कार्ड में आधार लिंक हुआ है या नहीं इसका स्टेटस जानना आदि जानकारी घर बैठे चेक कर सकते हैं। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड धारकों को इस महत्वपूर्ण ऑनलाइन सुविधा के बारे में नहीं पता है।
आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग के अधिकारी मोबाइल एप्लीकेशन मेरा राशन को डाउनलोड कीजिए। इसके बाद एप्प को ओपन करके आधार संख्या को सेलेक्ट करें। फिर अपना राशन कार्ड नंबर एंटर करके सबमिट कर दें। आधार नंबर वेरीफाई होने के बाद आपके राशन कार्ड से सम्बंधित पूरी जानकारी स्क्रीन में खुल जाएगी। इसे आप चेक कर सकते है।
इसे पढ़ें – Ration Card Search By Name – नाम से राशन कार्ड कैसे खोजें
आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन चेक ऐसे करें
1. Mera Ration एप्प डाउनलोड करें
आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले हमें खाद्य विभाग की आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन Mera Ration को डाउनलोड करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में Mera Ration टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए डाउनलोड लिंक को चुने। इस लिंक के द्वारा आप ऑफिसियल मेरा राशन एप्प को डाउनलोड कर सकेंगे।
2. Aadhaar Seeding विकल्प को चुनें
Mera Ration ऐप डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन कीजिए और अपना भाषा हिंदी या इंग्लिश को सेलेक्ट करें। फिर एप्लीकेशन का होम स्क्रीन खुल जाएगा। यहां पर आपको अलग-अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करना है, इसलिए यहां पर Aadhaar Seeding विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
3. आधार संख्या विकल्प को सेलेक्ट करें
इसके बाद स्क्रीन पर आपको दो विकल्प राशन कार्ड संख्या एवं आधार संख्या का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ पर आधार संख्या के विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
4. Aadhaar Card Number सबमिट करें
इसके बाद निर्धारित बॉक्स में अपने 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भरें। इसके बाद सबमिट बटन को सेलेक्ट करके सबमिट कर दीजिये।
5. आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड चेक करें
जैसे ही आपका आधार कार्ड नंबर वेरीफाई होगा स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिखाई देगा। यहां पर आपके राज्य, जिला, राशन कार्ड का प्रकार एवं राशन कार्ड नंबर दिखाई देगा। इसके बाद नीचे आपको राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का नाम भी दिखाई देगा। यहाँ आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है।
राशन कार्ड की जानकारी में यहाँ पर आधार सीडिंग स्टेटस भी दिखाई देगा। इससे आप ये पता कर सकते है कि आपके राशन कार्ड की ई केवाईसी हुआ है या नहीं। यानि आप ये जान सकते है कि किन सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हुआ है या किसका नहीं।
इसे पढ़ें – Ration Card Search By Ration Card Number – राशन कार्ड नंबर से राशन कार्ड कैसे खोजें
आधार से राशन कार्ड चेक करने से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
आधार नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करते हैं?
आधार नंबर से राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले मेरा राशन ऐप डाउनलोड कर लीजिए। इसके बाद दिए गए विकल्प में आधार संख्या को सेलेक्ट करें। फिर अपना आधार नंबर इंटर करके सबमिट कर दीजिए। जैसे आपका आधार नंबर वेरीफाई होगा आपके आधार कार्ड से सम्बंधित पूरी जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
राशन कार्ड में आधार लिंक नहीं हुआ है क्या करें?
अपना राशन कार्ड चेक करने के बाद आपको यह पता लगता है कि आपका राशन कार्ड में आधार लिंक नहीं हुआ है, तब आपको फौरन आधार लिंक करवाना चाहिए। इसके लिए खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा हम राशन दुकान से भी अपना आधार कार्ड लिंक करवा सकते हैं।
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक नहीं हो पा रहा है क्या करें?
आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक नहीं हो पा रहा है, इसका मतलब आपका राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको आधार लिंक करवाना चाहिए। अपने नाम या राशन कार्ड नंबर से भी राशन कार्ड ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
आधार कार्ड नंबर से राशन कार्ड चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड चेक कर पायेगा। अगर आधार कार्ड से राशन कार्ड चेक करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !
Vill-bengatol p.o-mahathap.s- ladaniya district- madhubani
Addar card kise pata kare