Ration Card Portal : सभी राज्यों का नई राशन कार्ड पोर्टल लिंक

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

राशन कार्ड योजना को ऑनलाइन उपलब्ध करने के लिए राशन कार्ड पोर्टल बनाया गया है। इससे सभी राशन कार्ड लाभार्थियों को बहुत से उपयोगी ऑनलाइन सुविधा मिलने लगी है। लेकिन अधिकांश लोगों को इस राशन कार्ड पोर्टल के बारे में जानकारी ही नहीं है। इसलिए अभी भी राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए खाद्य विभाग के चक्कर लगाते है। इससे समय ख़राब होता एवं कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

अगर राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल के बारे में जानकारी हो जाएगी तो उन्हें कई कार्यो के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए यहां हम भारत के सभी राज्यों का नई राशन कार्ड पोर्टल के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही वेब पोर्टल का ऑफिशियल लिंक भी दे रहे हैं। जिससे जब चाहे कोई भी आम नागरिक इस पोर्टल का उपयोग राशन कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए कर सके। तो चलिए शुरू करते हैं।

इसे पढ़ें – अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें

ration card portal

Ration Card Portal क्या है ?

राशन कार्ड योजना को डिजिटल करने के लिए खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल में राशन कार्ड से संबंधित जानकारी एवं लाभार्थियों से संबंधित उपयोगी सुविधा प्रदान किया जाता है। इससे कई कार्यों के लिए खाद्य विभाग के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ती और घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है।

राशन कार्ड पोर्टल पर राशन कार्ड से संबंधित क्या-क्या जानकारी मिलती है एवं क्या-क्या सुविधा दिया जाता है, इसकी जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों को होना बहुत ही आवश्यक है। जिससे सभी इस ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सके। तो चलिए अब हम जानते हैं कि राशन कार्ड पोर्टल पर क्या-क्या सुविधा मिलती है ?

इसे पढ़ें – राशन कार्ड चालू है या बंद है ऐसे पता करें

राशन कार्ड पोर्टल पर क्या – क्या सुविधाएं मिलती है ?

अलग-अलग राज्यों के राशन कार्ड पोर्टल पर मिलने वाली जानकारी एवं सुविधाएं थोड़ी बहुत अलग हो सकती है। ऑनलाइन वेब पोर्टल पर मिलने वाले कुछ प्रमुख सुविधा इस प्रकार हैं –

  • नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अपने राशन कार्ड का स्टेटस देख सकते हैं।
  • नया राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड में नाम जोड़ने का फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • नई राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं चेक कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड में शामिल सदस्यों का नाम देख सकते हैं।
  • इस योजना से संबंधित नई – नई जानकारी पता कर सकते हैं।

इस तरह अपने राज्य के राशन कार्ड पोर्टल पर हमें कई महत्वपूर्ण सुविधा एवं जानकारी मिलती है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है, तो अपने राज्य का नई राशन कार्ड पोर्टल के बारे में जरूर जानकारी होना चाहिए। तो चलिए हम आपको सभी राज्यों का वेब पोर्टल के बारे में आपको बताते हैं।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड की केवाईसी (ekyc ) ऐसे करें (सरल तरीका)

स्टेट वाइज नई राशन कार्ड पोर्टल लिंक

राशन कार्ड पोर्टल अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग है। इसलिए हम सभी राज्यों का वेब पोर्टल लिंक यहां दे रहे हैं। आप जिस भी राज्य में रहते हैं, इस टेबल में उस राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिए। इसके बाद आपके राज्य का राशन कार्ड पोर्टल खुल जाएगा –

Andhra PradeshAnadaman & Nicobar Islands
Arunachal PradeshAssam
BiharChandigarh
ChhattisgarhDadra & Nagar Haveli
Daman & DiuDelhi
GoaGujarat
HaryanaHimachal Pradesh
Jammu & KashmirJharkhand
KarnatakaKerala
LakshadweepLadakh
Madhya PradeshMaharashtra
ManipurMeghalaya
MizoramNagaland
PuducherryPunjab
RajasthanSikkim
Tamil NaduTelangana
TripuraUttar Pradesh
UttarakhandWest Bengal

राशन कार्ड पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

अपने राज्य का राशन कार्ड पोर्टल कैसे खोलें ?

अपने राज्य का राशन कार्ड पोर्टल खोलने के लिए ऊपर दिए गए टेबल में अपने राज्य का नाम सिलेक्ट कीजिए। इसके अलावा आप गूगल सर्च बॉक्स में भी राशन कार्ड पोर्टल  सर्च कर सकते हैं। अगर आपको  अपने राज्य का राशन कार्ड वेब पोर्टल नहीं मिल रहा हो तो कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। हम आपको आपके राज्य की राशन कार्ड पोर्टल का लिंक दे देंगे।

राशन कार्ड पोर्टल खुल नहीं रहा क्या करें ?

अगर आपके राज्य का राशन कार्ड पोर्टल खुल नहीं रहा हो तो थोड़ा इंतजार करिए। कभी-कभी सर्वर की समस्या के कारण वेब पोर्टल खुल नहीं पाता है। इसके अलावा हाई सर्वर लोड के कारण भी वेब पोर्टल खुलने में परेशानी आ सकती है। इसके अलावा टेक्निकल समस्या के कारण भी राशन कार्ड पोर्टल बंद हो सकता है।

राशन कार्ड पोर्टल किसका होता है ?

राशन कार्ड पोर्टल एक सरकारी वेबपोर्टल होता है। यानी ये खाद्य विभाग की ऑफिशियल पोर्टल है। इस पोर्टल में दिए गए सभी जानकारी सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए पोर्टल में दिए गए जानकारी सही एवं सटीक होती है। इसके अलावा पोर्टल पर मिलने वाली सुविधा भी सरकार द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है।

राशन कार्ड पोर्टल क्या है और इसमें क्या-क्या सुविधा मिलती है, इसकी पूरी जानकारी हमने यहां बताया है। अगर आपको वेब पोर्टल खोलने में किसी तरह की परेशानी आ रही हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। हम आपको बहुत जल्दी रिप्लाई करेंगे। राशन कार्ड योजना से संबंधित ऐसी ही उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिए – mera ration धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

2025 में राशन कार्ड कैसे बनाएं 2 तरीका

राशन कार्ड में पत्नी का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन

खाद्य सुरक्षा में नाम कैसे जोड़े 2025 (आसान तरीका)

राजस्थान खाद्य सुरक्षा में अपना नाम कैसे देखें 2025

Leave a Comment