खाद्य विभाग द्वारा समय-समय पर राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट अपडेट किया जाता है। इसमें पात्र पाए जाने वाले नए आवेदकों का नाम जोड़ा जाता है और अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्ड लाभार्थियों का नाम हटाया जाता है। इसके बाद राशन कार्ड की इस नई लिस्ट को ऑनलाइन राशन कार्ड पोर्टल पर जारी किया जाता है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है, तो इस नई राशन कार्ड में नाम है या नहीं ये पता जरूर करना चाहिए।
राशन कार्ड में नाम है या नहीं पता करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन कीजिए। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड को सेलेक्ट करें। फिर अपना राज्य का नाम, जिला का नाम, ग्रामीण या शहरी ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिए। फिर राशन कार्ड के अलग-अलग प्रकार में अपने राशन कार्ड को चुने। फिर राशन कार्ड की नई लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड में है या नहीं।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड चालू है या बंद है ऐसे पता करें
विषय-सूची
नया राशन कार्ड में नाम है या नहीं ऑनलाइन कैसे देखें
1. Ration Card Portal को ओपन करें
राशन कार्ड में नाम है या नहीं ये पता करने के लिए ऑफिसियल राशन कार्ड पोर्टल को ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को चुने। इस लिंक के द्वारा आप सीधे आधिकारिक राशन कार्ड की वेबसाइट में जा सकेंगे।
2. Ration Cards Details को चुनें
राशन कार्ड पोर्टल खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड की जानकारी देखने के लिए कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड में नाम देखना है, इसलिए यहाँ Ration Cards Details On State Portal विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 1](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-1.png.webp)
3. अपने राज्य (State) का नाम चुनें
इसके बाद स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इस लिस्ट में आप जिस राज्य में आप रहते है, उस राज्य (State) का नाम को सेलेक्ट कीजिए।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 2](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-2.png.webp)
4. राशन कार्ड की पात्रता सूची को चुनें
अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके राज्य का ऑफिसियल राशन कार्ड पोर्टल खुल जाएगा। इस वेब पोर्टल में आपको अलग – अलग कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड में नाम है या नहीं ये देखना है, यहां पर राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 3](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-3.png.webp)
5. अपना जिला (District) चुनें
अब जिस राज्य को आपने सेलेक्ट किया है, उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आप जिस जिले में रहते है, उस जिले का नाम सेलेक्ट कर लीजिए।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 4](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-4.png.webp)
6. ग्रामीण या शहरी ब्लॉक सेलेक्ट करें
अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लिए ब्लॉक सेलेक्ट करने का विकल्प दिखाई देगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो यहां ग्रामीण ब्लॉक चुने। अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं, तो यहां पर शहरी ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 5](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-5.png.webp)
7. ग्राम पंचायत का नाम चुनें
अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगी। ग्राम पंचायत की इस लिस्ट में आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 6](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-6.png.webp)
8. राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिये
अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस पंचायत में संचालित राशन दुकानदार का नाम दिखाई देगा। राशन दुकानदार के नाम के सामने अलग-अलग राशन कार्ड का प्रकार भी दिखाई देगा। जैसे – पात्र गृहस्थी, अन्त्योदय आदि। आप जिस राशन कार्ड में अपना नाम देखना चाहते है, उस राशन कार्ड को यहां सेलेक्ट करें।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 7](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-7.png.webp)
9. राशन कार्ड में नाम है या नहीं देखें
राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करने के बाद पात्र सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ पर धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता-पिता का नाम, राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की संख्या आदि जानकारी दिखाई देंगे। इस लिस्ट को चेक करके आप पता कर सकते है कि आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या नहीं।
![ration card me name hai ya nahi dekhe 8](https://meraration.in/wp-content/uploads/2024/02/ration-card-me-name-hai-ya-nahi-dekhe-8-1024x498.png.webp)
राशन कार्ड में नाम है या नहीं ये ऑनलाइन पता करने का राज्यवार लिंक
ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से राशन कार्ड में नाम पता करने की प्रक्रिया बताया है। नीचे टेबल में हमने अन्य राज्यों का नाम दिया है। आप जिस भी राज्य में रहते हैं, उस राज्य का नाम यहां सेलेक्ट कीजिए। फिर आपको आपके राज्य का राशन कार्ड में नाम है या नहीं ये चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम हो जाएगा –
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Assam (असम) | Manipur (मणिपुर) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Meghalaya (मेघालय) |
Bihar (बिहार) | Mizoram (मिजोरम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Odisha (उड़ीसा) |
Delhi (दिल्ली) | Punjab (पंजाब) |
Gujarat (गुजरात) | Rajasthan (राजस्थान) |
Goa (गोवा) | Sikkim (सिक्किम) |
Haryana (हरियाणा) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Telangana (तेलंगाना) |
Jharkhand (झारखंड) | Tripura (त्रिपुरा) |
Kerla (केरल) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Karnataka (कर्नाटक) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
राशन कार्ड में नाम पता करने से संबंधित प्रश्न (FAQ)
नई राशन कार्ड में नाम है या नहीं कैसे देखें ?
नई राशन कार्ड में नाम है या नहीं देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल राशन कार्ड पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। फिर अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिये। फिर नई राशन कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम देख सकते है।
राशन कार्ड में नाम नहीं है क्या करें ?
अगर आपका नाम राशन कार्ड में नहीं है, तब आपको नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म भरकर जमा करें या ऑनलाइन माध्यम से भी अप्लाई कर सकते है। आपके आवेदन की जाँच उपरान्त आपका नाम भी राशन कार्ड शामिल हो जायेगा।
राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है क्या करें ?
राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है इसका मुख्य दो कारण हो सकते है। पहला आप राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे या आपने अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी नहीं करवाया है। अगर आपका राशन कार्ड ई केवाईसी नहीं करवाने के कारण काट दिया गया है, तब ऑनलाइन या राशन दुकान में जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराइये।
राशन कार्ड में नाम है या नहीं कैसे पता करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड में अपना नाम पता कर पायेगा। अगर राशन कार्ड में नाम पता करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !