राशन कार्ड में नाम देखना है तो इसके लिए खाद्य विभाग ने ऑफिसियल राशन कार्ड पोर्टल जारी किया है। जहाँ से कोई भी राशन कार्ड हितग्राही घर बैठे अपने मोबाइल से नई राशन कार्ड में नाम देख पायेगा। इस नई राशन कार्ड लिस्ट में पात्र पाए गए नए आवेदक का नाम जोड़ा गया है। इसके साथ ही ऐसे राशन कार्ड धारक जो अपात्र पाए गए या जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं करवाया है, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है।
राशन कार्ड में नाम देखना है तो सबसे पहले आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपना जिला का नाम, तहसील / ब्लॉक का नाम एवं राशन दूकान का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद पात्र सभी राशन कार्ड धारकों का नाम स्क्रीन में खुल जायेगा। फिर इस नई राशन कार्ड में आप अपना नाम देख सकते है।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड चालू है या बंद है ऐसे पता करें
विषय-सूची
राशन कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे देखें ?
1. राशन कार्ड पोर्टल को ओपन करें
राशन कार्ड में नाम देखना है तो सबसे पहले हमें ऑफिसियल राशन कार्ड पोर्टल को ओपन करना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल में जा सकेंगे।
2. Ration Card Details को चुनें
राशन कार्ड पोर्टल खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें नया राशन कार्ड में नाम देखना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Card को चुनें। इसके बाद मेनू में Ration Cards Details On State Portal विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

3. अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
इसके बाद स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये।

4. अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके राज्य का ऑफिसियल फूड पोर्टल खुल जायेगा। यहाँ सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। आप जिस जिले में रहते है, उस जिले का नाम सेलेक्ट कीजिये।

5. अपने तहसील / ब्लॉक सेलेक्ट करें
जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद सभी तहसील / ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ पर अपने तहसील / ब्लॉक का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट कीजिये।

6. अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें
तहसील / ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद सभी राशन दुकान (FPS) की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें उस राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करना है, जहाँ से आपको राशन मिलता है।

7. राशन कार्ड में अपना नाम देखें
राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर आपको उन सभी राशन कार्ड हितग्राहियों का नाम दिखाई देगा, जो पात्र है। यहाँ राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का प्रकार एवं राशन कार्ड धारक का नाम दिया रहेगा। राशन कार्ड की इस नई लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड बना है कि नहीं ऐसे चेक करें ऑनलाइन
नई राशन कार्ड में अपना नाम देखने के लिए राज्यवार लिंक
राशन कार्ड पोर्टल पर एक राज्य के द्वारा राशन कार्ड में नाम देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया बताया है। नीचे टेबल में हमने राज्यों का नाम दिया है। इस टेबल में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें। फिर आपको ऑनलाइन नई राशन कार्ड में नाम देखने की पूरी प्रक्रिया बताया जायेगा –
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Assam (असम) | Manipur (मणिपुर) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Meghalaya (मेघालय) |
Bihar (बिहार) | Mizoram (मिजोरम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Odisha (उड़ीसा) |
Delhi (दिल्ली) | Punjab (पंजाब) |
Gujarat (गुजरात) | Rajasthan (राजस्थान) |
Goa (गोवा) | Sikkim (सिक्किम) |
Haryana (हरियाणा) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Telangana (तेलंगाना) |
Jharkhand (झारखंड) | Tripura (त्रिपुरा) |
Kerla (केरल) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Karnataka (कर्नाटक) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
राशन कार्ड में नाम देखने से संबंधित प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड में नाम नहीं मिल रहा है क्या करें ?
राशन कार्ड में नाम नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब आपका नाम अभी राशन कार्ड में नहीं आया है। अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तब खाद्य विभाग में जाकर पता करें कि अभी तक आपका राशन कार्ड क्यों नहीं बनाया गया है। अगर आपके आवेदन में कोई कमी हो तो उसे ठीक करें।
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ?
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आपके आवेदन करने के उपरांत खाद्य विभाग द्वारा आवेदन एवं जमा किये गए डॉक्यूमेंट का जांच किया जाएगा। जांच प्रक्रिया में सही पाए जाने पर 15 से 30 दिनों के भीतर आपका नाम नया वाला राशन कार्ड में जुड़ जाएंगे।
नई राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है क्या करें ?
नया राशन कार्ड से आपका नाम काट दिया गया है, तो सबसे पहले इसका कारण पता करें। इसके दो मुख्य कारण हो सकते हैं। पहला आप राशन कार्ड योजना के लिए अपात्र होंगे। दूसरा आपने अभी तक अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाया है। अगर आपने केवाईसी नहीं करवाया है, तो फौरन अपना राशन कार्ड का केवाईसी करवा ले।
राशन कार्ड में नाम देखना है कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से नई राशन कार्ड में अपना नाम देख पायेगा। अगर ऑनलाइन राशन कार्ड देखने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !