खाद्य विभाग ने सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में केवाईसी करवाने के लिए सूचना जारी किया था। इसके बाद अधिकांश राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड में केवाईसी पूर्ण करवा लिए है। कुछ ऐसे राशन कार्ड धारक भी नहीं जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं करवाया है। ऐसे सभी राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य विभाग ने ration card में kyc करवाने के लिए last date जारी कर दिया है।
अगर आप फ्री राशन योजना एवं कम कीमत में राशन प्राप्त करना चाहते है, तो अंतिम तारीख से पहले Ration Card KYC करवाना अनिवार्य है। हमारे राशन कार्ड धारकों को राशन दुकान से राशन प्राप्त करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए हमने यहाँ राशन कार्ड केवाईसी से सम्बंधित पूरी जानकारी दे रहे है। जिससे कोई भी फ्री राशन योजना से वंचित ना रहे।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड में यूनिट कैसे जोड़े ऑनलाइन
विषय-सूची
Ration Card KYC Last Date क्या है ?
Ration card kyc last date है – 30 सितंबर 2024, पहले खाद्य विभाग ने केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 रखा था। लेकिन अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। अगर कोई भी राशन कार्ड धारक इस निर्धारित समय तक केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं करवाया, तब उनका राशन कार्ड बंद हो सकता है। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री राशन योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा।
अधिकांश राशन कार्ड धारकों ने राशन कार्ड केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करवा लिया है। लेकिन कई ऐसे राशन कार्ड धारक भी है, जिनके परिवार के कई सदस्यों का केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुआ है। कुछ राशन कार्ड धारक को पता ही नहीं है, की उनके राशन कार्ड में केवाईसी हुआ है या नहीं।
राशन कार्ड में केवाईसी हुआ है या नहीं पता कैसे करें ?
अगर आपको लगता है कि आपके राशन कार्ड में केवाईसी हो चुका है, तो फिर भी एक बार चेक जरुर कीजिये। इसके अलावा अगर आप नहीं जानते कि आपके राशन कार्ड में किन सदस्यों का केवाईसी हुआ है और किसका नहीं तो घर बैठे मोबाइल से पता कर सकते है। चलिए केवाईसी पता करने की पूरी प्रक्रिया आपको बताते है –
- राशन कार्ड में केवाईसी हुआ है या नहीं पता करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में मेरा राशन एप्प डाउनलोड करें। इसका ऑफिसियल एप्प का लिंक यहाँ दे रहे है – mera ration app
- मेरा राशन एप्प डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन कीजिये। फिर अपनी भाषा सेलेक्ट करें। जैसे – हिंदी, इंग्लिश या अन्य।
- अब एप्लीकेशन के होमपेज पर Aadhaar Seeding के विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
- फिर अपना आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड नंबर एंटर करके सबमिट कीजिये।
- जैसे ही आधार कार्ड या राशन कार्ड का नंबर वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर केवाईसी स्टेटस दिखाई देगा।
- यहाँ आप पता कर सकते है कि आपके राशन कार्ड में किसका केवाईसी हुआ है और किसका नहीं।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड में गेहूं चालू ऐसे करें
अंतिम डेट से पहले राशन कार्ड में केवाईसी कैसे करवाएं ?
राशन कार्ड में किस सदस्य का केवाईसी नहीं हुआ है, ये पता करने के बाद आप बहुत आसानी से केवाईसी पूर्ण करवा सकते है। राशन कार्ड में केवाईसी करवाने के लिए नीचे बताये गए प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें –
- राशन कार्ड में केवाईसी करवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी राशन दुकान में जाइये।
- राशन कार्ड दुकान में जाने से पहले अपना राशन कार्ड, जिस सदस्य का केवाईसी नहीं हुआ उस सदस्य का आधार कार्ड अपने पास रख लें।
- राशन कार्ड में जिन – जिन सदस्यों का केवाईसी नहीं हुआ होगा, उन सभी सदस्यों को राशन दुकान ले जाना अनिवार्य है।
- अब राशन डीलर से कहिये कि आपको अपने राशन कार्ड में केवाईसी करवाना है।
- राशन डीलर आपका राशन कार्ड नंबर एवं आधार कार्ड नंबर मांगकर एंट्री करेगा।
- इसके बाद जिस सदस्य का केवाईसी नहीं हुआ है, उस सदस्य का बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट) लेकर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करेगा।
- इस तरह बारी – बारी से सभी सदस्यों का (जिनका केवाईसी नहीं हुआ है) केवाईसी पूर्ण करवा सकते है।
इसे पढ़ें – अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट देखें
केवाईसी के बाद नई राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें ?
केवाईसी प्रक्रिया के बाद खाद्य विभाग द्वारा फिर से एक नई राशन कार्ड लिस्ट जारी किया जायेगा। इस लिस्ट में उन सभी राशन कार्ड धारकों का नाम होगा, जिन्होंने पूरी तरह से केवाईसी करवाया है। लेकिन उन परिवारों का नाम लिस्ट में नहीं होगा, जिन्होंने ने अंतिम तारीख तक अपना केवाईसी पूर्ण नहीं कराया। नीचे टेबल में स्टेट वाइज नई राशन कार्ड लिस्ट चेक करने का लिंक दिया गया है –
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Assam (असम) | Manipur (मणिपुर) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Meghalaya (मेघालय) |
Bihar (बिहार) | Mizoram (मिजोरम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Odisha (उड़ीसा) |
Delhi (दिल्ली) | Punjab (पंजाब) |
Gujarat (गुजरात) | Rajasthan (राजस्थान) |
Goa (गोवा) | Sikkim (सिक्किम) |
Haryana (हरियाणा) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Telangana (तेलंगाना) |
Jharkhand (झारखंड) | Tripura (त्रिपुरा) |
Kerla (केरल) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Karnataka (कर्नाटक) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
ध्यान दें कि राशन कार्ड में केवाईसी पूर्ण करवाने के लिए लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 है। इस तारीख से पहले राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का केवाईसी पूर्ण जरूर करवा लें। अगर आपको राशन कार्ड में केवाईसी करवाने से सम्बंधित कोई अन्य सवाल पूछना हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये mera ration धन्यवाद !
Sir I work in bihar now .and I am from maharashtra.
I am unable to do kyc
सर, आप नजदीकी राशन दुकान में केवाईसी करने के लिए कहिये। अगर वहां मना किया जाये तब आपको वापस जाकर केवाईसी पूर्ण करवानी होगी।
Hello sir jo member dusre state me service karte he he vo kyc kese kraye
सर, आप जिस राज्य में है वहां के नजदीकी राशन दुकान में जाकर केवाईसी करवा सकते है। अगर वहां केवाईसी करने के लिए मना किया जाए तब आपको अपने स्टेट में आकर केवाईसी पूर्ण करवानी होगी।
Jo log other state rahte hai ushka kaise ekyc kaise hoga jaise Ham bihar se hai or Gujarat me rahte hai
सर, आप जिस राज्य में है वहां के नजदीकी राशन दुकान में जाकर केवाईसी करवा सकते है। अगर वहां केवाईसी करने के लिए मना किया जाए तब आपको अपने स्टेट में आकर केवाईसी पूर्ण करवानी होगी।