राशन कार्ड की पात्रता सूची (ration card ki patrata suchi) निकालने के लिए खाद्य विभाग की ऑनलाइन में पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन कीजिए। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर स्टेट फूड पोर्टल लिस्ट में अपने राज्य का नाम चुने। इसके बाद जिला, ब्लॉक एवं राशन दुकान का नाम सिलेक्ट कीजिए। फिर राशन कार्ड की पात्रता सूची खुल जाएगी। इस तरह ऑनलाइन राशन कार्ड की पात्रता सूची निकाल सकते हैं।
सभी राज्यों ने अपने आधिकारिक वेब पोर्टल पर राशन कार्ड की पात्रता सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। जिसके कारण अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा पात्रता सूची निकालकर सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लेकिन आपको पात्रता सूची निकालने की ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम होना आवश्यक है। इसलिए यहां हम राशन कार्ड की पात्रता सूची कैसे निकाले, इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
Ration Card Ki Patrta Suchi (Summary)
योजना का नाम | राशन कार्ड योजना |
विभाग | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
लाभ | कम कीमत में राशन प्रदान करना |
लाभार्थी | सभी राज्य के हितग्राही |
यहाँ जानेंगे | राशन कार्ड की पात्रता सूची निकालना |
आधिकारिक वेबसाइट | nfsa.gov.in |
विषय-सूची
राशन कार्ड की पात्रता सूची निकालने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया
1. nfsa.gov.in पोर्टल खोलें
राशन कार्ड की पात्रता सूची निकालने के लिए सबसे पहले nfsa.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिये। फिर खाद्य विभाग की आधिकारिक वेब पोर्टल खुल जाएगा।
2. Ration Card Details को चुनें
खाद्य विभाग (NFSA) की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन में कई विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ मेनू में राशन कार्ड विकल्प को चुने। फिर राशन कार्ड डीटेल्स विकल्प को सेलेक्ट करना है।

3. अपना राज्य (State) सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन में दिखाई देगा। आपको जिस राज्य का राशन कार्ड की पात्रता सूची निकालना है, उस राज्य का नाम यहां सेलेक्ट कीजिए।

4. राशन कार्ड की पात्रता सूची को चुनें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य का आधिकारिक स्टेट फूड पोर्टल ओपन हो जाएगा। यहां पर मेनू में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। (अलग-अलग राज्य के अनुसार राशन कार्ड की पात्रता सूची निकालने की जानकारी हमने नीचे टेबल में दे दिया है)

5. अपना जिला (District) को चुनें
अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगा। यहां पर आप जिस जिले की पात्रता सूची निकालना चाहते हैं, उस जिले का नाम सेलेक्ट कीजिए।

6. अपना टाउन या ब्लॉक चुनें
अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी टाउन या ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इस लिस्ट में अपना टाउन या ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये।

7. राशन दुकान (FPS) को सेलेक्ट करें
अपना टाउन या ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान (FPS) की लिस्ट खुल जाएगा। इस लिस्ट में उस राशन दुकान का नाम खोजें, जिसका पात्रता सूची निकालना चाहते है। इसके बाद राशन दुकान के नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करें।

8. राशन कार्ड की पात्रता सूची निकाले
जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, उस राशन कार्ड के अंतर्गत राशन कार्ड की पात्रता सूची निकल जायेगा। यहाँ पर राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता / पति का नाम, कुल यूनिट आदि जानकारी देख सकते है।

इस तरह खाद्य सुरक्षा में वेब पोर्टल पर सभी राज्यों का राशन कार्ड की पात्रता सूची ऑनलाइन निकाल सकते है। इससे आप आप जान सकते हैं, कि राशन कार्ड योजना के लिए कौन – कौन पात्र है।
State Wise Ration Card Ki Patrta Suchi
ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया बताएं है। ठीक इसी तरह सभी राज्यों की पात्रता सूची निकाल सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए राज्यों की लिस्ट में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिए। फिर आपके राज्य का पात्रता सूची निकालने की प्रक्रिया देख सकते हैं।
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) |
Assam (असम) | Manipur (मणिपुर) |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | Meghalaya (मेघालय) |
Bihar (बिहार) | Mizoram (मिजोरम) |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | Odisha (उड़ीसा) |
Delhi (दिल्ली) | Punjab (पंजाब) |
Gujarat (गुजरात) | Rajasthan (राजस्थान) |
Goa (गोवा) | Sikkim (सिक्किम) |
Haryana (हरियाणा) | Tamil Nadu (तमिल नाडू) |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | Telangana (तेलंगाना) |
Jharkhand (झारखंड) | Tripura (त्रिपुरा) |
Kerla (केरल) | Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) |
Karnataka (कर्नाटक) | Uttrakhand (उत्तराखंड) |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
राशन कार्ड की पात्रता सूची से संबंधित प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?
राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए nfsa.gov.in ओपन कीजिए। इसके बाद स्टेट फूड पोर्टल में अपने राज्य के नाम चुने। फिर मेनू में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपना जिला, ब्लॉक एवं राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करके राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट में नाम नहीं आया है क्या करें?
राशन कार्ड की पात्रता लिस्ट में नाम नहीं आया है, तब आपको फिर से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए अपने पात्रता के अनुसार आवेदन फार्म प्राप्त करें एवं सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लगाकर खाद्य विभाग में जमा करते हैं। आपके आवेदन की जांच के उपरांत नई पात्रता लिस्ट में आपका नाम शामिल हो जायेगा।
राशन कार्ड के लिए कौन-कौन पात्र होते हैं?
राशन कार्ड के लिए बीपीएल परिवार, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पात्र होते हैं। ऐसे परिवार जिसके घर में चार पहिया वाहन, एसी, फ्रिज होते हैं वह राशन कार्ड योजना के लिए पात्र नहीं होते। अगर अपात्र होते हुए भी आपने राशन कार्ड बनवा लिया है, तो इसको फ़ौरन सरेंडर कर दें।
राशन कार्ड की पात्रता सूची कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से online ration card ki patrta suchi निकाल पायेगा। अगर ऑनलाइन पात्रता लिस्ट निकालने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !