Ration Card Download 2025 : घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड करना हुआ आसान

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

Ration Card Download 2024 : खाद्य विभाग ने राशन कार्ड धारकों के लिए ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान किया है। जिससे अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन ई राशन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम होना आवश्यक है। इसलिए यहां हम राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं।

राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले nfsa.gov.in को ओपन कीजिए। इसके बाद स्टेट फूड पोर्टल में जाइए। फिर अपने स्टेप फुट पोर्टल में ई राशन कार्ड डाउनलोड के विकल्प को चुने। अब सर्च बॉक्स में अपना राशन कार्ड नंबर इंटर करके सर्च कीजिए। फिर e-RC डाउनलोड करने का विकल्प आ जाएगा। यहां से आप अपना ई राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया

1. nfsa.gov.in को ओपन करें

सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में https://nfsa.gov.in टाइप करके सर्च कीजिए।

2. State Food Portal को चुनें

जैसे ही एनएफएसए की वेबसाइट खुलेगा, स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड योजना से संबंधित जानकारी चेक करने का विकल्प दिखाई देगा। हमें राशन कार्ड डाउनलोड करना है, इसलिए यह मेनू में स्टेट फूड पोर्टल विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration card download 1

3. अपना राज्य (State) चुनें

इसके बाद सभी राज्यों का स्टेट फूड पोर्टल लिंक स्क्रीन में खुल जाएगा। यहां आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य का नाम खोजें और उसे सेलेक्ट कीजिए।

ration card download 2

4. Download E-Card को चुनें

अब आपके खाद्य विभाग का स्टेट फुट पोर्टल ओपन हो जाएगा। यहां मेनू में सिटीजन विकल्प को सेलेक्ट करें फिर Download E-Card लिंक को क्लिक कीजिए।

ration card download 3

5. राशन कार्ड नंबर एंटर करें

फिर अपना राशन कार्ड का नंबर सर्च बॉक्स में इंटर कीजिए। इसके बाद वेरिफिकेशन कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। दोनों डिटेल्स भरने के बाद सर्च बटन को सेलेक्ट कीजिए।

ration card download 4

6. Download E-RC को चुनें

जैसे ही राशन कार्ड नंबर वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर राशन कार्ड की डिटेल्स खुल जाएगी। यहां राशन कार्ड धारक का नाम एवं अन्य जानकारी दिखाई देगा। इसके साथ ही Download E-RC का विकल्प अधिक दिखाई देगा। अपना राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए इसी विकल्प को चुनें।

ration card download 5

7. राशन कार्ड डाउनलोड करें

जैसे ही डाउनलोड इ आरसी विकल्प को सेलेक्ट करेंगे, आपका ई राशन कार्ड डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। राशन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करके देख सकते हैं।

ration card download 6

इस तरह हम ऑनलाइन डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके राज्य की खाद्य विभाग की स्टेट फूड पोर्टल में ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो, तब ऐसी स्थिति में आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना होगा।

इसे पढ़ें – Ration Card Status : राशन कार्ड स्टेटस कैसे देखें

State Wise Ration Card Download

भारत के सभी राज्यों की लिस्ट जिनका राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे –

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Assam (असम)Manipur (मणिपुर)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)Meghalaya (मेघालय)
Bihar (बिहार)Mizoram (मिजोरम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Odisha (उड़ीसा)
Delhi (दिल्ली)Punjab (पंजाब)
Gujarat (गुजरात)Rajasthan (राजस्थान)
Goa (गोवा)Sikkim (सिक्किम)
Haryana (हरियाणा)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Telangana (तेलंगाना)
Jharkhand (झारखंड)Tripura (त्रिपुरा)
Kerla (केरल)Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Maharashtra (महाराष्ट्र)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

राशन कार्ड डाउनलोड से संबंधित प्रश्न (FAQ)

ई राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

ई राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने राज्य की स्टेट फूड पोर्टल को ओपन कीजिए। फिर वेबसाइट में ई राशन कार्ड डाउनलोड विकल्प को चुने। फिर अपना राशन कार्ड नंबर इंटर करके सबमिट कर दीजिए। इसके बाद डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या ई राशन कार्ड, राशन दुकान में मान्य है?

हां ई राशन कार्ड खाद्य विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाता है। यह कार्ड वैसा ही कार्ड होता है जो आपको फिजिकली रूप से मिलता है। अगर कोई राशन दुकान संचालक इस राशन कार्ड को मानने से इंकार करें, तो आप खाद्य विभाग में शिकायत कर सकते हैं।

मेरे राज्य के स्टेट फूड पोर्टल में राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है क्या करें?

अगर आपके राज्य के स्टेट फूड पोर्टल में ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है, तब ऐसी स्थिति में आपको डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद 10 से 15 दिनों के भीतर आपको दूसरा राशन कार्ड मिल जाएगा।

राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से online ration card download कर पायेगा। अगर डाउनलोड करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

2025 में राशन कार्ड कैसे बनाएं 2 तरीका

Ration Card Portal : सभी राज्यों का नई राशन कार्ड पोर्टल लिंक

राशन कार्ड में पत्नी का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन

खाद्य सुरक्षा में नाम कैसे जोड़े 2025 (आसान तरीका)

9 thoughts on “Ration Card Download 2025 : घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड करना हुआ आसान”

  1. BJP ki govt m new ration-card banta hi nhi, rs- 1200 dia tehsil m but cord nhi bana. Tanasahi ki government chal rhi looteri government of up.

    Reply
  2. 1. श्रीमती राजश्री प्रविण निम्हण. 2 देवदास प्रविण निम्हण.

    Reply
  3. Ham Uttar Pradesh se Hain hamara ration card cut chuka hai hamen ration ka Labh nahin prapt hota arthat hamen ek Naya ration card chahie kripya hamen ration card pradan karne ki kripa Karen

    Reply
  4. Madhya Pradesh se Hain hamara ration card ban chuka hai aur ham Delhi mein rahte hain na hi hamen Uttar Pradesh mein ration milati hai na hi Delhi mein kripya hamen naye ration card Dene ka madad Karen
    Thank you sir

    Reply

Leave a Comment