राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक कैसे करें ऑनलाइन

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए हम ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते हैं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया यानी आवेदन की जांच एवं डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाता है। फिर सब आवेदन सही पाए जाने पर हितग्राही का नया राशन कार्ड बना दिया जाता है। लेकिन आवेदकों के मन में हमेशा यह सवाल आता रहता है कि राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक कैसे कर सकते हैं ?

राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक करने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारी राशन कार्ड पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद स्टेट फूड पोर्टल में अपने राज्य का नाम चुने। फिर राशन कार्ड सर्विस में राशन कार्ड आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें। इसके बाद संदर्भ आईडी या राशन कार्ड आईडी नंबर भरकर सबमिट कीजिए। इसके बाद ओटीपी वेरीफाई करके आप पता कर सकते हैं कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

1. nfsa.gov.in वेब पोर्टल खोलें

राशन कार्ड बना है कि नहीं यह चेक करने के लिए सबसे पहले हमें राशन कार्ड पोर्टल को ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को सेलेक्ट करें। इसके बाद खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।

2. State Food Portal को चुनें

खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन में आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। हमें अपना राशन कार्ड बना है कि नहीं इसका स्टेटस चेक करना है, इसलिए यह मेनू में State Food Portals विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration card bana hai ki nahi check 1

3. अपने राज्य (State) का नाम चुनें

अब आपको भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगी। यहां आप जिस राज्य में रहते हैं, उस राज्य का नाम सेलेक्ट करें। जिससे आप अपने राज्य के आधिकारिक स्टेट फूड पोर्टल पर जा सकेंगे।

ration card bana hai ki nahi check 2

4. राशन कार्ड आवेदन की स्थिति को चुनें

जैसे ही आपके राज्य का स्टेट फूड पोर्टल खुल जाए, स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी चेक करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे। इसमें हमें अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करना है कि बना है या नहीं, इसलिए यहाँ राशन कार्ड आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration card bana hai ki nahi check 3

5. सन्दर्भ आईडी / राशन आईडी भरें

इसके बाद आपको सन्दर्भ आईडी या राशन कार्ड आईडी भरना है। यह आईडी नंबर आपको राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन करने के बाद मिला होगा। सन्दर्भ आईडी नंबर को एंटर करें और कैप्चा कोड भरकर ओटीपी कोड प्राप्त करें बटन पर क्लिक कीजिये।

ration card bana hai ki nahi check 4

6. ओटीपी (OTPa) कोड वेरीफाई करें

सन्दर्भ आई डी / राशन आई डी वेरीफाई होने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड प्राप्त होगा। इस ओटीपी कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें और OTP Verify बटन को सेलेक्ट कीजिए।

ration card bana hai ki nahi check 5

7. राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक करें

जैसे ही ओटीपी कोड वेरीफाई होगा, राशन कार्ड बना है कि नहीं इसका स्टेटस दिखाई देगा। यहां पर नया राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यहाँ मुखिया का विवरण एवं परिवार के सदस्यों का विवरण भी चेक कर सकते हैं।

ration card bana hai ki nahi check 6

राशन कार्ड बना है कि नहीं ये ऑनलाइन चेक करने के लिए राज्यवार लिंक

आवेदन नंबर के द्वारा राशन कार्ड बना है या नहीं यह चेक कर सकते ही है। लेकिन इसके अलावा हम खाद्य विभाग द्वारा जारी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करके भी यह जान सकते हैं कि हमारा राशन कार्ड बन चुका है या नहीं। नीचे टेबल में हमने सभी राज्यों का नाम दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करके नई राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं।

अगर आपका नाम नहीं राशन कार्ड लिस्ट में शामिल है, तब इसका मतलब आपका राशन कार्ड बन चुका है। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिले, तब शायद आपका राशन कार्ड बनने में अभी देरी है।

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Assam (असम)Manipur (मणिपुर)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)Meghalaya (मेघालय)
Bihar (बिहार)Mizoram (मिजोरम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Odisha (उड़ीसा)
Delhi (दिल्ली)Punjab (पंजाब)
Gujarat (गुजरात)Rajasthan (राजस्थान)
Goa (गोवा)Sikkim (सिक्किम)
Haryana (हरियाणा)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Telangana (तेलंगाना)
Jharkhand (झारखंड)Tripura (त्रिपुरा)
Kerla (केरल)Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Maharashtra (महाराष्ट्र)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

राशन कार्ड बना है या नहीं इससे संबंधित प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड बना है या नहीं इसका स्टेटस चेक कैसे करें?

राशन कार्ड बना है या नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए खाद्य विभाग की आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल nfsa.gov.in में जाना है। फिर राशन कार्ड हेतु आवेदन की स्थिति को सेलेक्ट करना है। फिर राशन कार्ड आईडी या संदर्भ आईडी के द्वारा राशन कार्ड बना है या नहीं इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

मेरा राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है क्या करें?

अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं, फिर भी अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है, तब शायद आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट अधूरा है या आवेदन में कोई कमी है। अपने राशन कार्ड आवेदन की स्थिति चेक करके आप यह जान सकते हैं कि अभी तक आपका राशन कार्ड क्यों नहीं बना है।

आवेदन करने के बाद राशन कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

आवेदन करने के बाद राशन कार्ड 15 से 30 दिनों के भीतर बन जाता है। लेकिन इसके लिए आपके द्वारा जमा किए डॉक्यूमेंट एवं फॉर्म में दिए गए जानकारी सही होने चाहिए। अगर आपके आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तब राशन कार्ड बनने में देरी लग सकती है।

राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर पायेगा। अगर ऑनलाइन राशन कार्ड बना है या नहीं ये चेक करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

2025 में राशन कार्ड कैसे बनाएं 2 तरीका

Ration Card Portal : सभी राज्यों का नई राशन कार्ड पोर्टल लिंक

राशन कार्ड में पत्नी का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन

खाद्य सुरक्षा में नाम कैसे जोड़े 2025 (आसान तरीका)

1 thought on “राशन कार्ड बना है कि नहीं चेक कैसे करें ऑनलाइन”

Leave a Comment