Odisha Ration Card 2025 : ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

Odisha Ration Card List : खाद्य विभाग ने ओडिशा राशन कार्ड सूची ऑनलाइन जारी कर दी है। इसीलिए अब कोई भी राशन कार्ड धारक घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकता है। लेकिन इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया जानने की आवश्यकता है। यहां हम ओडिशा राशन कार्ड की नई सूची में अपना नाम देखने के लिए पूरी जानकारी प्रदान करते हैं।

ओडिशा राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखने के लिए www.pdsodisha.gov.in वेब पोर्टल को खोलें। फिर मेनू में NFSA Cards & Beneficiaries का चयन करें। फिर अपना जिला, ब्लॉक और राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करके सबमिट करें। इसके बाद ओड़िशा की नई राशन कार्ड सूची खुल जायेगा। आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

ओडिशा राशन कार्ड सूची में अपना देखने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

1. pdsodisha.gov.in वेब पोर्टल खोलें

सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में www.pdsodish.gov.in टाइप करें, फिर आधिकारिक पोर्टल खुल जाएगा।

2. NFSA Cards & Beneficiaries को चुनें

पीडीएस ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद आपको स्क्रीन पर विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। यहां NFSA Cards & Beneficiaries विकल्प चुनें।

odisha ration card 1

3. अपना जिला, ब्लॉक और FPS चुनें

फिर स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स खुलेगा। सबसे पहले अपने जिले का नाम चुनें, फिर अपने ब्लॉक का नाम चुनें। इसी तरह अपनी राशन दुकान का नाम चुनें और Get Report बटन पर क्लिक करें।

odisha ration card 2

4. ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखें

जैसे ही आप Get Report बटन का चयन करेंगे, ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगी। जिसमें आप राशन कार्ड धारक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की जानकारी देख सकते हैं।

odisha ration card 3

5. ओडिशा राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड करें

आपको ओडिशा राशन कार्ड सूची डाउनलोड करने के लिए ऊपर आइकन दिखाई देगा। इस सूची को पीडीएफ में डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ आइकन का चयन करें। इसी तरह एक्सेल में डाउनलोड करने के लिए एक्सेल आइकन का चयन करें।

odisha ration card 4

District Wise Odisha Ration Card List

ओडिशा के सभी जिलों की सूची जिनके नाम राशन कार्ड में ऑनलाइन चेक किए जा सकते हैं –

Angul (अंगुल)Keonjhar (केंदुझार)
Boudh (बौद्ध)Kalahandi (कालाहांडी)
Balangir (बलांगीर)Kandhamal (कंधमाल)
Bargarh (बरगढ़)Koraput (कोरापुट)
Balasore (बालासोर)Kendrapara (केंद्रपाड़ा)
Bhadrak (भद्रक)Malkangiri (मलकानगिरी)
Cuttack (कटक)Mayurbhanj (मयूरभंज)
Deogarh (देवगढ़)Nabarangpur (नबरंगपुर)
Dhenkanal (ढेंकनाल)Nuapada (नुआपाड़ा)
Ganjam (गंजम)Nayagarh (नयागढ़)
Gajapati (गजपति)Puri (पुरी)
Jharsuguda (झारसुगुडा)Rayagada (रायगडा)
Jajpur (जाजपुर)Sambalpur (संबलपुर)
Jagatsinghapur (जगतसिंहपुर)Subarnapur (सुबर्णपुर)
Khordha (खोरधा)Sundargarh (सुंदरगढ़)

ओडिशा राशन कार्ड से संबंधित प्रश्न (FAQ)

ओडिशा राशन कार्ड सूची में नाम कैसे चेक करें?

ओडिशा राशन कार्ड सूची में नाम चेक करने के लिए pdsodisha.gov.in को खोलें। फिर NFSA Cards & Beneficiaries का चयन करें। फिर अपना जिला, ब्लॉक और राशन दुकान का नाम चुनें और सबमिट करें। फिर ओडिशा राशन कार्ड सूची खुल जाएगी। आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ओडिशा कैसे देखें?

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ओडिशा देखने के लिए ऑनलाइन pdsodish.gov.in वेब पोर्टल खोलें। फिर अपना जिला, ब्लॉक और राशन दुकान का नाम चुनें। इसके बाद राशन कार्ड सूची खुल जाएगी। इस सूची में आप ग्राम पंचायत वार राशन कार्ड सूची देख सकते हैं।

ओडिशा राशन कार्ड में नाम नहीं दिख रहा, क्या करें?

यदि आपका नाम ओडिशा राशन कार्ड सूची में नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आपको दोबारा आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए पात्रता के अनुसार फॉर्म प्राप्त करें और दस्तावेज़ की फोटोकॉपी संलग्न करें। फिर आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में जमा करें। आपके आवेदन के आधार पर नई राशन कार्ड सूची में नाम शामिल कर दिया जाएगा।

यहां हमने आपको ओडिशा राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, इसके बारे में स्टेप by स्टेप पूरी जानकारी प्रदान की है। अब कोई भी व्यक्ति ओडिशा राशन कार्ड सूची बहुत आसानी से देख सकेगा। अगर आपको राशन कार्ड देखने में कोई समस्या आती है, तो आप नीचे कमेंट करके आप हमें बॉक्स में बता सकते हैं। राशन कार्ड से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए Google सर्च बॉक्स में meration.in सर्च करें। धन्यवाद!

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

Ration Card eKYC : राशन कार्ड ई-केवाईसी की चिंता नहीं करें, अब मिलेंगे पर्याप्त समय

राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ गेहूं भी मिलेगा, लोगों की मांग के बाद लिया गया निर्णय

राशन कार्ड धारकों को एटीएम से मिलेंगे राशन, भारत का पहला राइस एटीएम का हुआ उद्घाटन

Leave a Comment