राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची 2025

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची एनएफएसए की आधिकारिक वेब पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। इस नई सूची में उन सभी लोगों का नाम शामिल किया गया है, जो इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं। लेकिन कई ऐसे राशन कार्ड धारक भी है, जो राशन कार्ड योजना के लिए अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची से हटाया भी गया है आपको यह नहीं सूची चेक जरूर करना चाहिए।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची ऑनलाइन चेक करने के लिए nfsa.gov.in में पोर्टल को ओपन कीजिए। इसके बाद राशन कार्ड विकल्प सेलेक्ट करें। फिर अपने राज्य का नाम चुने। अब स्टेट फूड पोर्टल में अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिए। फिर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की नई पात्रता सूची खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया

1. NFSA वेब पोर्टल को ओपन करें

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखने के लिए nfsa वेब पोर्टल को ओपन कीजिये। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहां दिए गए लिंक को चुने। इसके बाद एनएफएसए की आधिकारिक पोर्टल खुल जाएगा।

2. Ration Cards Details को चुनें

NFSA की आधिकारिक वेब पोर्टल खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड चेक करने के लिए बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। इस विकल्प में हमें Ration Card को सेलेक्ट करना है। फिर मेनू में Ration Cards Details On State Portal विकल्प को चुनें।

nfsa eligibility list 1

3. अपने राज्य (State) का नाम चुनें

फिर स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आप जिस राज्य की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, उस राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिए। (अन्य सभी राज्यों की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची चेक करने की प्रक्रिया नीचे टेबल में दिया गया है)

nfsa eligibility list 2

4. राशन कार्ड की पात्रता सूची को चुनें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य का आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल खुल जाएगा। यहां पर आपको दिए गए महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करना है।

nfsa eligibility list 3

5. अपने जिला (District) का नाम चुनें

इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। आप जिस भी जिले का NFSA लिस्ट चेक करना चाहते हैं, उस जिले का नाम यहां सेलेक्ट करें।

nfsa eligibility list 4

6. ग्रामीण या शहरी ब्लॉक को चुनें

जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद ग्रामीण एवं शहरी ब्लॉक सेलेक्ट करने का विकल्प दिखाई देगा। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो यहां ग्रामीण ब्लॉक को चुने। अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं, तो यहां पर शहरी ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें।

nfsa eligibility list 5

7. अपने ग्राम पंचायत का नाम चुनें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी। ग्राम पंचायत की इस लिस्ट में आपको अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है।

nfsa eligibility list 6

8. राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिये

ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस पंचायत में कार्यरत राशन दुकानदार का नाम दिखाई देगा। राशन दुकान के नाम के सामने अलग-अलग राशन कार्ड का प्रकार भी दिखाई देगा। आपका नाम जिस भी राशन कार्ड में है, उस राशन कार्ड को यहां सेलेक्ट करें।

nfsa eligibility list 7

9. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची देखें

राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करने के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची खुल जाएंगे। इस लिस्ट में हितग्राही का नाम, माता-पिता का नाम, राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की संख्या आदि जानकारी दिखाई देंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की नई पात्रता सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।

nfsa eligibility list 8

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची ऑनलाइन चेक करने के लिए राज्यवार लिंक

ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम देखने की प्रक्रिया बताया है। नीचे टेबल में हमने अन्य राज्यों का नाम दिया है। आप जिस भी राज्य में रहते हैं, उस राज्य का नाम यहां सेलेक्ट कीजिए। फिर आपको आपके राज्य का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया मालूम हो जाएगा –

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Assam (असम)Manipur (मणिपुर)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)Meghalaya (मेघालय)
Bihar (बिहार)Mizoram (मिजोरम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Odisha (उड़ीसा)
Delhi (दिल्ली)Punjab (पंजाब)
Gujarat (गुजरात)Rajasthan (राजस्थान)
Goa (गोवा)Sikkim (सिक्किम)
Haryana (हरियाणा)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Telangana (तेलंगाना)
Jharkhand (झारखंड)Tripura (त्रिपुरा)
Kerla (केरल)Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Maharashtra (महाराष्ट्र)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची से संबंधित प्रश्न (FAQ)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें ?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखने के लिए nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। फिर अपने राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करके सबमिट कीजिये। फिर NFSA की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में नाम नहीं है क्या करें ?

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में नाम नहीं आया है, तब आप शायद इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। क्योंकि राशन कार्ड योजना सिर्फ उन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो। अगर आप पात्र हैं, फिर भी आपका नाम इस लिस्ट में नहीं आया है, तब आप खाद्य विभाग में अपना आवेदन दे सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे जोड़े ?

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए आपको एक छोटा सा आवेदन फॉर्म भरना होता है। अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल है, लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची में नाम नहीं है, तब आप आवेदन फार्म एवं सभी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लगाकर खाद्य विभाग में जमा कर दें।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से नई लिस्ट में नाम चेक कर पायेगा। अगर ऑनलाइन NFSA लिस्ट चेक करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

August Ration Card List 2024 : अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

July Ration Card List 2024: जुलाई महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें 2025

Free Ration Card List 2025 – अब सिर्फ इन्हें मिलेगा फ्री राशन

1 thought on “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची 2025”

  1. खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने की कृपा करें आपकी अति कृपा होगी

    Reply

Leave a Comment