Ration Card List 2025 : नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

राशन कार्ड लिस्ट (Ration Card List) में अपना नाम देखने के लिए खाद्य विभाग के आधिकारिक में पोर्टल nfsa.gov.in में जाइए। इसके बाद राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर स्टेट फुट पोर्टल में अपने राज्य का नाम चुनें। इसके बाद अपना जिला, विकासखंड एवं राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें। फिर ग्राम पंचायत के अनुसार राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।

राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की आधिकारिक वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। जिससे अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकता है। लेकिन इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का मालूम होना आवश्यक है। इसलिए यहां हम स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं कि नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

Online Ration Card List Check (Summary)

योजना का नामराशन कार्ड योजना
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभकम कीमत में राशन प्रदान करना
लाभार्थीसभी राज्य के हितग्राही
यहाँ जानेंगेऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया

1. nfsa.gov.in पोर्टल खोलें

सबसे पहले खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके एंटर करें। फिर खाद्य विभाग की आधिकारिक वेब पोर्टल खुल जाएगा।

2. Ration Card Details को चुनें

NFSA की आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को चुने। फिर राशन कार्ड डीटेल्स विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration card list 1

3. अपना राज्य (State) चुनें

इसके बाद भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन में दिखाई देगा। आपको जिस राज्य का राशन कार्ड लिस्ट चेक करना है उस राज्य का नाम यहां सेलेक्ट कीजिए।

ration card list 2

4. राशन कार्ड की पात्रता सूची

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद स्टेट फूड पोर्टल खुल जाएगा। यहां पर राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को चुनें। (अलग-अलग राज्य के अनुसार राशन कार्ड लिस्ट चेक करने का विकल्प अलग हो सकता है)

ration card list 3

5. अपना जिला (District) चुनें

अब उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगा। यहां पर जिस जिले में आप रहते हैं उस जिले का नाम सेलेक्ट कीजिए।

ration card list 4

6. अपना टाउन या ब्लॉक चुनें

जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी टाउन या ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगा। इस लिस्ट में अपना टाउन या ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिए।

ration card list 5

7. राशन दुकान (FPS) चुनें

टाउन या ब्लॉक सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकान की लिस्ट खुल जाएगा। इस लिस्ट में अपने राशन दुकान का नाम खोजें। इसके बाद राशन दुकान के नाम के सामने राशन कार्ड की प्रकार को सेलेक्ट कीजिए।

ration card list 6

8. राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखें

जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, उस राशन कार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी नई राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएंगे। इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।

ration card list 7

इस तरह खाद्य सुरक्षा में पोर्टल पर सभी राज्यों का राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इससे आप आप जान सकते हैं कि आपके गांव में किसका किसका राशन कार्ड में नाम है।

State Wise Ration Card List Online

ऊपर हमने एक राज्य के उदाहरण से आपको राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताएं है। ठीक इसी तरह सभी राज्यों की राशन कार्ड सूची देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए राज्यों की लिस्ट में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिए। फिर आपके राज्य का नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया देख सकते हैं।

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Assam (असम)Manipur (मणिपुर)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)Meghalaya (मेघालय)
Bihar (बिहार)Mizoram (मिजोरम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Odisha (उड़ीसा)
Delhi (दिल्ली)Punjab (पंजाब)
Gujarat (गुजरात)Rajasthan (राजस्थान)
Goa (गोवा)Sikkim (सिक्किम)
Haryana (हरियाणा)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Telangana (तेलंगाना)
Jharkhand (झारखंड)Tripura (त्रिपुरा)
Kerla (केरल)Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Maharashtra (महाराष्ट्र)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें?

राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए nfsa.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिए। फिर अपने स्टेट फूड पोर्टल में जाइये। इसके बाद अपना जिला, ब्लॉक एवं राशन दुकान का नाम सेलेक्ट कर लीजिए। फिर राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगा। इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?

ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए स्टेट फूड पोर्टल को ओपन कीजिए। इसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, राशन दुकान एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिए। फिर ग्राम पंचायत के अनुसार राशन का लिस्ट खुल जाएंगे। यहां अपना नाम देख सकते हैं।

नई राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया क्या करें?

नहीं राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है, तब ऐसी स्थिति में आपको फिर से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए राशन कार्ड आवेदन फार्म प्राप्त करें और संबंधित सभी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी लगाकर खाद्य विभाग में जमा कर दें। आपकी पात्रता के अनुसार नई राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम शामिल हो जायेगा।

राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से online ration card list check कर पायेगा। अगर ऑनलाइन लिस्ट देखने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

August Ration Card List 2024 : अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

July Ration Card List 2024: जुलाई महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें 2025

Free Ration Card List 2025 – अब सिर्फ इन्हें मिलेगा फ्री राशन

1 thought on “Ration Card List 2025 : नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें”

Leave a Comment