Ration Card Apply 2025 : ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई कैसे करें

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

Ration Card Apply 2024 : सभी राज्यों की खाद्य विभाग ने पात्र व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने की सुविधा प्रदान किया है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों को इस सुविधा के बारे में मालूम नहीं है। इसलिए यहां हम स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं, कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं ?

राशन कार्ड अप्लाई (Ration Card Apply) ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक फुट पोर्टल को ओपन कीजिए। इसके बाद दिए गए ऑनलाइन सर्विस में राशन कार्ड अप्लाई विकल्प को चुने। फिर राशन कार्ड आवेदन हेतु ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म को भरकर एवं सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करके राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Ration Card Apply Online (Summary)

योजना का नामराशन कार्ड योजना
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभकम कीमत में राशन प्रदान करना
लाभार्थीसभी राज्य के हितग्राही
यहाँ जानेंगेऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करना
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पहले ही बनवा कर रखना चाहिए। क्योंकि ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको यह डॉक्यूमेंट को अपलोड करना पड़ेगा। आवश्यक डॉक्यूमेंट की लिस्ट यहां देख सकते हैं –

  • पासपोर्ट साइज़ की 3 फोटोग्राफ।
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  • पैन कार्ड की फोटोकॉपी।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • मतदाता पहचान पत्र।
  • वर्तमान की टेलीफ़ोन बिल जो आवेदक के नाम पर हो।
  • एलपीजी कार्ड जो आवेदक के नाम पर हो।
  • मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी।
  • सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी पहचान पत्र।

इसे पढ़ें – Ration Card Download : राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड अप्लाई करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

राशन कार्ड के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करने के बाद ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर होना चाहिए। साथ ही इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रदान करते हैं –

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्य विभाग के अधिकारी की वेबसाइट को ओपन करना है। (सभी राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट लिंक हमने नीचे दे दिया है)
  • स्टेट फूड पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन सर्विस में राशन कार्ड अप्लाई विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।
  • इसके बाद राशन कार्ड आवेदन करने हेतु एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।
  • ऑनलाइन फॉर्म में आपको आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी एवं सभी सदस्यों की सही-सही जानकारी भरना है।
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय ध्यान रखिए की कोई भी जानकारी गलत नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन फार्म को भरने के बाद आपसे मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दीजिये।
  • आवेदन फार्म पूरी तरह तैयार होने के बाद सबमिट करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • आवेदन फार्म को पूरी तरह चेक करें। फिर सही होने पर सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद स्क्रीन पर आपको आवेदन नंबर प्राप्त होगा इस नंबर को नोट करके रखना है।
  • आवेदन नंबर प्राप्त होने के बाद ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई हो जाएगा।

राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक

अलग-अलग राज्यों का खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट लिंक इस टेबल में दिया गया है। इस टेबल में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करके स्टेट फूड पोर्टल में जा सकते हैं –

Andhra PradeshAnadaman & Nicobar Islands
Arunachal PradeshAssam
BiharChandigarh
ChhattisgarhDadra & Nagar Haveli
Daman & DiuDelhi
GoaGujarat
HaryanaHimachal Pradesh
Jammu & KashmirJharkhand
KarnatakaKerala
LakshadweepLadakh
Madhya PradeshMaharashtra
ManipurMeghalaya
MizoramNagaland
PuducherryPunjab
RajasthanSikkim
Tamil NaduTelangana
TripuraUttar Pradesh
UttarakhandWest Bengal

इसे पढ़ें – Ration Card Check : राशन कार्ड चेक कैसे करें

राशन कार्ड अप्लाई से संबंधित प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड अप्लाई करने के बाद कितने दिनों में राशन कार्ड मिल जाएगा?

राशन कार्ड अप्लाई करने के बाद आपके आवेदन एवं डॉक्यूमेंट की जांच होगी। इसके पश्चात आपकी पात्रता के अनुसार आपको राशन कार्ड जारी किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 15 से 30 दिन का समय लग सकता है।

राशन कार्ड हेतु अप्लाई कर दिया है लेकिन आज तक राशन कार्ड नहीं मिला क्या करें?

अगर आपने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दिया है, लेकिन आपको राशन कार्ड अभी तक नहीं मिला है, तब ऐसी स्थिति में आपको अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहिए। स्टेटस चेक करने के लिए आवेदन करते समय जो नंबर आपको मिला होगा, उस नंबर का उपयोग करके आवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई नहीं कर पा रहे है क्या करें?

अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में आप ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग की कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म एवं डॉक्यूमेंट को जमा करके भी राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

हमारे राज्य की स्टेट फूड पोर्टल में ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने की सुविधा नहीं है क्या करें?

अगर आपके राज्य के स्टेट फूड पोर्टल में ऑनलाइन राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए विकल्प नहीं दिया गया है, तब ऐसी स्थिति में नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा फिजिकल फॉर्म भरकर भी खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करके राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन करने की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से ration card online apply कर पायेगा। अगर ऑनलाइन अप्लाई करने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

New Ration Card Apply 2025 : नई राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई ऐसे करें

राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरें ऑनलाइन 2025

दिव्यांग राशन कार्ड कैसे बनवाएं 2025

Garibi Rekha Card 2025 : गरीबी रेखा राशन कार्ड कैसे बनाये

Leave a Comment