राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

मध्य प्रदेश खाद्य विभाग ने राशन मित्र पात्रता पर्ची से संबंधित सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाया है। जैसे राशन मित्र पात्रता पर्ची के लिए आवेदन करना, पात्रता पर्ची डाउनलोड अब घर बैठे किया जा सकता है। लेकिन अधिकांश हितग्राहियों को ऑनलाइन पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया नहीं मालूम है। जिसके कारण वे सर्विस सेंटर में जाकर पात्रता पर्ची प्राप्त करते हैं।

राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा अब काफी आसान बना दिया गया है। आपको किसी भी सर्विस सेंटर में जाने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास एक मोबाइल फोन है, तो घर बैठे राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड करके राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। चलिए हम आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया सरल तरीके से बताते हैं।

इसे पढ़ें – MP Ration Card : मध्यप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

1. rationmitra.nic.in को ओपन करें

m-Ration mitra patrata parchi download करने के लिए मध्य प्रदेश खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है। आपकी सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का लिंक हम यहां दे रहे हैं। जिसके द्वारा आप सीधे आधिकारिक वेब पोर्टल में जा सकेंगे – rationmitra.nic.in

2. Dashboard विकल्प को चुनें

राशन मित्र की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां सबसे ऊपर डैशबोर्ड (Dashboard) का विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।

m ration mitra patrata parchi download 1

3. पात्रता पर्ची डाउनलोड करें विकल्प को चुनें

इसके बाद स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड से संबंधित अलग-अलग सुविधाओं की लिस्ट दिखाई देगा। यहां परिवार या सदस्य वाले लाइन में पात्रता पर्ची डाउनलोड करें के विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।

m ration mitra patrata parchi download 2

4. फैमिली आईडी एवं मेंबर आईडी एंटर करें

अब सबसे पहले आपको अपनी फैमिली आईडी इंटर करना है। इसके बाद जिस सदस्य का पात्रता पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं, उसका मेंबर आईडी सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर भी निर्धारित बॉक्स में भर दें।

m ration mitra patrata parchi download 3

5. ओटीपी कोड वेरीफाई कीजिये

जैसे ही अपना आधार नंबर भरेंगे, आपके आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड प्राप्त होगा। इस ओटीपी कोड को ओटीपी वाले बॉक्स में भरें। इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को भरकर परिवार की पात्रता पर्ची संबंधी जानकारी प्राप्त करें के बटन पर क्लिक कीजिए।

m ration mitra patrata parchi download 4

6. राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड करें

जैसे ही आपका ओटीपी कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर उचित मूल्य की दुकान का नाम, पता आदि जानकारी दिखाई देगा। इसके सामने आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड करें का लिंक भी दिखाई देगा। इस लिंक के द्वारा राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

m ration mitra patrata parchi download 5

सारांश (Summary) –

राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश खाद्य विभाग की अधिकारी वेब पोर्टल rationmitra.nic.in को ओपन कीजिए। इसके बाद मेनू में डैशबोर्ड को सेलेक्ट करें। फिर सर्विस लिस्ट में पात्रता पर्ची डाउनलोड करें के विकल्प को चुने। फिर अपना फैमिली आईडी, मेंबर आईडी, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर भरकर सबमिट करें। इसके बाद ओटीपी कोड वेरीफाई करके अपना पात्रता पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे पढ़ें – नई राशन कार्ड अप्लाई ऑनलाइन करें

पात्रता पर्ची डाउनलोड से संबंधित प्रश्न (FAQ)

पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करते हैं ?

पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट rationmitra.nic.in को ओपन कीजिए। इसके बाद सर्विस लिस्ट में पात्रता पर्ची डाउनलोड करें के विकल्प को चुने। फिर अपना फैमिली आईडी, मेंबर आईडी, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर इंटर करके पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

नई पात्रता पर्ची कैसे बनाएं ?

नई पात्रता पर्ची बनाने के लिए मध्य प्रदेश खाद्य विभाग ने ग्राम पंचायत सचिव को अधिकृत किया है। आप निर्धारित फॉर्म को भरकर अपने ग्राम पंचायत के सचिव के पास जाइए। वे rationmitra.nic.in पर अपने लॉगिन आईडी से लॉगिन करके आपका नई पात्रता पर्ची बनाएंगे।

MP पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े ?

पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए निर्धारित आवेदन फार्म को लेकर ग्राम पंचायत सचिव के पास जाना है। आपके ग्राम पंचायत सचिव अपने लॉगिन आईडी से लॉगिन करके पात्रता पर्ची में नए सदस्य का नाम जोड़ देगा।

राशन मित्र पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की पूरी जानकारी स्टेप By स्टेप हमने यहां बताया है। अब हमारे एमपी के कोई भी हितग्राही घर बैठे ऑनलाइन पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी आए तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। राशन कार्ड से संबंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिए – mera ration धन्यवाद।

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

MP Ration Card 2025 : मध्यप्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

Leave a Comment