झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट (Jharkhand Ration Card) में अपना नाम देखने के लिए झारखंड खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट आहार पोर्टल में जाना है। फिर राशन कार्ड विवरण विकल्प को सेलेक्ट करें। अब अपने जिला का नाम, ब्लॉक का नाम, गांव का नाम और राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।
खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड ने राशन कार्ड धारकों के लिए आहार पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहां झारखंड के सभी नागरिक बिना किसी परेशानी के अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा राशन कार्ड की नई लिस्ट में नाम देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया मालूम होना बहुत आवश्यक है। इसलिए हम यहां स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं, की झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखते हैं ?
Jharkhand Ration Card (Summary)
योजना का नाम | झारखंड राशन कार्ड योजना |
विभाग | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
लाभ | कम कीमत में राशन प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड |
यहाँ जानेंगे | झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना |
आधिकारिक वेबसाइट | aahar.jharkhand.gov.in |
विषय-सूची
झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?
1. aahar.jharkhand.gov.in को ओपन करें
सबसे पहले झारखंड राज्य की आधिकारिक वेबसाइट आहार पोर्टल को ओपन करें। आहार पोर्टल में जाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में aahar.jharkhand.gov.in टाइप करके सर्च करें। इसके बाद आहार पोर्टल खुल जाएंगे।
2. राशन कार्ड विवरण को चुनें
आहार पोर्टल खुलने के बाद स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे। लेकिन हमें राशन कार्ड लिस्ट देखना है, इसलिए लाभुक के कार्य की जानकारी मेनू में राशन कार्ड विवरण को सेलेक्ट कीजिए।
3. जिला, ब्लॉक एवं ग्राम चुनें
अब सबसे पहले अपने जिले का नाम चुने, फिर अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें, इसके बाद अपने गांव का नाम चुने। फिर राशन कार्ड के प्रकार में कोई भी राशन कार्ड की प्रकार को सेलेक्ट कर लें।
4. कॅप्टचा कोड वेरीफाई कीजिये
अब आपको स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित खाली बॉक्स में भरे, फिर उसे सबमिट कर दें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने यहां बताया हुआ है।
5. झारखण्ड राशन कार्ड में नाम देखें
जैसे ही कैप्चा कोड वेरीफाई होगा राशन कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी। यहां पर राशन कार्ड धारक का नाम, पिता पति का नाम, राशन कार्ड नंबर एवं राशन कार्ड का प्रकार आदि जानकारी दिया रहेगा। यहां लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
District Wise Jharkhand Ration Card List
झारखण्ड के सभी जिलों की लिस्ट जिनका राशन कार्ड में नाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे –
Garhwa (गढवा) | Simdega (सिमडेगा) |
Palamu (पलामू) | Ranchi (राँची) |
Latehar (लातेहार) | Khunti (खुटी) |
Chatra (चतरा) | West Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम) |
Hazaribagh (हजारीबाग) | Saraikela Kharsawan (सराइकेला खरसावाँ) |
Koderma (कोडरमा) | East Singhbhum (पश्चिमी सिंहभूम) |
Giridih (गिरीडीह) | Jamtara (जामताड़ा) |
Ramgarh (रामगढ़) | Deoghar (देवघर) |
Bokaro (बोकारो) | Dumka (दुमका) |
Dhanbad (धनबाद) | Pakur (पाकुड़) |
Gumla (गुमला) | Godda (गोड्डा) |
Lohardaga (लोहरदग्गा) | Sahebganj (साहिबगंज) |
झारखण्ड राशन कार्ड से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे खोजें?
झारखंड राशन कार्ड में नाम खोजने के लिए सबसे पहले आहार में पोर्टल को ओपन करना है। इसके बाद राशन कार्ड विवरण विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपना जिला ब्लॉक गांव एवं राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करें। फिर कॅप्टचा कोड को वेरीफाई करके राशन कार्ड लिस्ट खोज सकते हैं।
ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट झारखंड चेक कैसे करें?
ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट झारखंड चेक करने के लिए आहार पोर्टल में जाना है। फिर अपने जिला, ब्लॉक, गांव एवं राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट कर लेना है। फिर कैप्चा कोड वेरीफाई करके सबमिट करना है। यहाँ ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
झारखंड राशन कार्ड सूची में नाम नहीं आया है क्या करें?
झारखंड राशन कार्ड सूची में नाम नहीं आने पर आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आवेदन फार्म प्राप्त करें। इसके बाद फॉर्म को भरकर एवं सभी डॉक्यूमेंट के साथ खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करें। आपके आवेदन की जांच उपरांत आपका नाम भी राशन कार्ड की नई लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
झारखंड राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से झारखण्ड राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक कर पायेगा। अगर राशन कार्ड देखने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !
Sir ham punjab me rahte hai yaha 4jagah ekyc karwaye to technical error in ekyc bata raha hai