ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें 2025

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत पात्र राशन कार्ड धारकों की नई लिस्ट जारी किया गया है। इस लिस्ट में उन लोगों का नाम है, जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किये थे। इसके अलावा जो लोग वेरिफिकेशन प्रक्रिया में पात्र गए है, उनका नाम भी सूची में है। अगर आपको इसमें अपना नाम देखना है, तो ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक करना होगा। खाद्य विभाग ने इस नई सूची को ऑनलाइन वेब पोर्टल पर जारी कर दिया है।

खाद्य विभाग की आधिकारिक वेब पोर्टल पर ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। जिसके कारण अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल के द्वारा नया वाला राशन कार्ड लिस्ट देख सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को ग्राम पंचायत के अनुसार राशन कार्ड सूची देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं पता है। इसलिए यहां हम ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें, इसकी पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड में यूनिट ऐसे जोड़े ऑनलाइन

Gram Panchayat Ration Card Suchi (Summary)

योजना का नामराशन कार्ड योजना
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
लाभकम कीमत में राशन प्रदान करना
लाभार्थीसभी राज्य के हितग्राही
यहाँ जानेंगेग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक करना
आधिकारिक वेबसाइटnfsa.gov.in

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें ऑनलाइन

1. nfsa.gov.in को ओपन कीजिये

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने के लिए खाद्य सुरक्षा में पोर्टल में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें। फिर खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगा।

2. Ration Card Details को चुनें

खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ मेनू में राशन कार्ड को सेलेक्ट करें। इसके बाद राशन कार्ड डिटेल्स विकल्प को चुने।

gram panchayat ration card suchi 1

3. अपने राज्य (State) का नाम चुनें

अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहां पर आप जिस राज्य में रहते हैं, उस राज्य का नाम खोजें और अपने राज्य के नाम को सेलेक्ट कीजिये। (अलग – अलग राज्यों का ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है)

gram panchayat ration card suchi 2

4. अपने जिला (District) का नाम चुनें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके राज्य का खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगा। यहां पर सबसे पहले अपने जिले का नाम सेलेक्ट कीजिए।

gram panchayat ration card suchi 3

5. ग्रामीण या शहरी एरिया सेलेक्ट करें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद ग्रामीण एवं शहरी दो विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ पर ग्रामीण एरिया यानि Rural को सेलेक्ट कीजिये।

gram panchayat ration card suchi 4

6. अपने ब्लॉक (Block) का नाम चुनें

फिर आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिए।

gram panchayat ration card suchi 5

7. ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट दिखाई देगा। यहां पर भी आप जिस ग्राम पंचायत की राशन कार्ड सूची देखना चाहते है, उस पंचायत का नाम सेलेक्ट करें। फिर जिस गांव में आप रहते है, उस गांव का नाम चुनें। इसके बाद राशन कार्ड सूची खुल जायेगा। यहाँ आप ग्राम पंचायत के अनुसार नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

gram panchayat ration card suchi 6

इसे पढ़ें – राशन कार्ड से नाम ऐसे हटाए ऑनलाइन

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने के लिए राज्यवार लिंक

यहां पर हमने एक राज्य के उदाहरण देकर ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया बताया है। नीचे टेबल में हमने सभी राज्यों का लिस्ट दे दिया है। इस टेबल में अपने राज्य का नाम सिलेक्ट करके ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं –

Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Assam (असम)Manipur (मणिपुर)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)Meghalaya (मेघालय)
Bihar (बिहार)Mizoram (मिजोरम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Odisha (उड़ीसा)
Delhi (दिल्ली)Punjab (पंजाब)
Gujarat (गुजरात)Rajasthan (राजस्थान)
Goa (गोवा)Sikkim (सिक्किम)
Haryana (हरियाणा)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Telangana (तेलंगाना)
Jharkhand (झारखंड)Tripura (त्रिपुरा)
Kerla (केरल)Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Maharashtra (महाराष्ट्र)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

सारांश (Summary) –

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची देखने के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर स्टेट फूड पोर्टल में अपने राज्य के नाम को सेलेक्ट कीजिए। फिर अपना जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम सिलेक्ट कीजिए। फिर राशन कार्ड सूची खुल जाएगी। यहां ग्राम पंचायत के अनुसार राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

ग्राम पंचायत राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए nfsa.gov.in को ओपन कीजिए। इसके बाद स्टेट लिस्ट में अपने राज्य का नाम चुने। फिर अपना जिला, ब्लॉक एवं पंचायत सिलेक्ट कीजिए। फिर ग्राम पंचायत के अनुसार राशन कार्ड सूची खुल जाएगी। इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में नाम नहीं आया है क्या करें?

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में नाम नहीं आने पर आपको फिर से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित फार्म को भरकर सभी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी लगाकर संबंधित विभाग में जमा कर दीजिये। आपके आवेदन की जांच उपरांत नई ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में आपका नाम शामिल हो जाएगा।

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में नाम कैसे जोड़े?

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन फार्म को भरें एवं सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी अटैच करके खाद्य विभाग में जमा कर दें। फिर पात्रता के अनुसार आपका नाम नई वाली ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में जुड़ जाएगा

ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखने की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी से gram panchayat ration card suchi online check कर पायेगा। अगर ऑनलाइन सूची देखने में आपको कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते है। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये meraration.in धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

August Ration Card List 2024 : अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

July Ration Card List 2024: जुलाई महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें 2025

Free Ration Card List 2025 – अब सिर्फ इन्हें मिलेगा फ्री राशन

Leave a Comment