खाद्य विभाग ने सभी राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड में केवाईसी करवाने के लिए निर्धारित समय दिया था। इस समय अवधि में अधिकांश राशन कार्ड धारकों ने ई केवाईसी करवाया है। अगर आपने भी अपने राशन कार्ड में केवाईसी करवाया है, तो एक बार Ration card ekyc status check जरूर कीजिए। क्योंकि कभी-कभी किसी टेक्निकल समस्या के कारण केवाईसी अधूरा रह सकता है।
राशन दुकान में जाकर केवाईसी अपडेट करवाने के बाद राशन कार्ड धारक निश्चिन्त हो जाते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। सभी राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड की केवाईसी हो गई है या नहीं चेक जरूर करना चाहिए। क्योंकि कभी-कभी ऑनलाइन रिकॉर्ड में केवाईसी हुआ ही नहीं रहता। आपको बता दे कि अब आप अपने राशन कार्ड की केवाईसी स्टेटस घर बैठे मोबाइल से चेक कर सकते हैं।
इसे पढ़ें – राशन कार्ड में किसका किसका नाम है ऐसे पता करें
विषय-सूची
राशन कार्ड की केवाईसी (eKYC) स्टेटस चेक कैसे करें ?
1. Mera Ration एप्प ओपन कीजिये
राशन कार्ड की केवाईसी (eKYC) स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले हमें Mera Ration एप्प को डाउनलोड करना होगा। मेरा राशन एप्प डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में Mera Ration App टाइप करके सर्च करें। इसके अलावा आप यहां दिए गए डाउनलोड लिंक के द्वारा भी ऑफिसियल एप्प को डाउनलोड कर पाएंगे।

2. Aadhaar Seeding के विकल्प को चुनें
Mera Ration ऐप डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन कीजिए। इसके बाद अपनी मनपसन्द भाषा हिंदी या इंग्लिश चुनें। फिर Ration card ekyc status check करने के लिए एप्लीकेशन की होम स्क्रीन पर Aadhaar Seeding विकल्प को सेलेक्ट करना है।

3. राशन कार्ड नंबर सबमिट कीजिये
फिर अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको राशन कार्ड नंबर एवं आधार नंबर का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ पर राशन कार्ड नंबर के विकल्प को चुनें। इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर एंटर करके Submit कर दीजिए। जैसे हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया हुआ है।

4. राशन कार्ड केवाईसी स्टेटस चेक करें
जैसे ही आपका राशन नंबर वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर राशन कार्ड की पूरी जानकारी खुल जाएगी। यहां सदस्य का नाम के सामने आधार सीडिंग स्टेटस दिखाई देगा। यहाँ पर Yes लिखा हुआ होगा तब आपके राशन कार्ड की केवाईसी हो गई है। अगर किसी सदस्य के नाम के सामने No लिखा आये तब उस सदस्य का केवाईसी नहीं हुई है।

5. आधार नंबर से eKYC Status देखें
अगर आपको राशन कार्ड नंबर नहीं पता तब मुखिया के आधार कार्ड नंबर से भी केवाईसी स्टेटस चेक कर सकते है। इसके लिए दिए गए विकल्प में आधार संख्या को चुनें। फिर अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करके सबमिट कर दीजिये। जैसे ही आधार नंबर वेरीफाई होगा, आपके राशन कार्ड की ई केवाईसी हुई या नहीं ये चेक कर सकेंगे।

इस तरह मेरा राशन एप्प के द्वारा बहुत आसानी से राशन कार्ड केवाईसी (eKYC) स्टेटस चेक कर सकते है। अगर राशन कार्ड में किसी सदस्य का केवाईसी नहीं हुआ हो, तब आप फौरन उनका केवाईसी पूर्ण करवाइये। राशन कार्ड में केवाईसी कैसे करवाना है, उसकी आसान प्रक्रिया यहाँ बताया गया है –
इसे पढ़ें – राशन कार्ड की केवाईसी (ekyc ) कैसे करवाए (सरल तरीका)
State Wise Ration Card eKYC Status Check
मेरा राशन एप्प के द्वारा किन – किन राज्यों के राशन कार्ड धारक केवाईसी स्टेटस चेक कर सकेंगे, उन सभी राज्यों की लिस्ट नीचे टेबल में दिया गया है। इन सभी राज्यों के लाभार्थी घर बैठे अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर के माध्यम ई केवाईसी हुई है या नहीं ये चेक कर पाएंगे।
Andhra Pradesh | Anadaman & Nicobar Islands |
Arunachal Pradesh | Assam |
Bihar | Chandigarh |
Chhattisgarh | Dadra & Nagar Haveli |
Daman & Diu | Delhi |
Goa | Gujarat |
Haryana | Himachal Pradesh |
Jammu & Kashmir | Jharkhand |
Karnataka | Kerala |
Lakshadweep | Ladakh |
Madhya Pradesh | Maharashtra |
Manipur | Meghalaya |
Mizoram | Nagaland |
Puducherry | Punjab |
Rajasthan | Sikkim |
Tamil Nadu | Telangana |
Tripura | Uttar Pradesh |
Uttarakhand | West Bengal |
इसे पढ़ें – राशन कार्ड चालू है या बंद है ऐसे पता करें
सारांश (Summary) :
राशन कार्ड केवाईसी स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले मेरा राशन ऐप डाउनलोड कीजिए। इसके बाद इस ऐप को ओपन करके अपनी भाषा सिलेक्ट करिये। अब होम पेज पर आधार सीडिंग के विकल्प को चुनें। इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर या राशन कार्ड नंबर इंटर करके सबमिट कर दीजिए। जैसे ही नंबर वेरीफाई हो जाएगा, सदस्य के नाम के सामने Ration card ekyc status check कर सकते है।
राशन कार्ड ई-केवाईसी स्टेटस से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
मोबाइल से e-KYC कैसे करें?
मोबाइल से e-KYC करने की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। हमें अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी करने के लिए अपने नजदीकी राशन दुकान में जाना होगा। वहां आपको अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड नंबर जमा करके फिंगरप्रिंट स्कैन करवाना होता है। इसके बाद ही ई केवाईसी पूरा होता है।
घर बैठे KYC कैसे करे?
घर बैठे KYC करने की सुविधा खाद्य विभाग ने अभी उपलब्ध नहीं कराया है। वर्तमान में अपने राशन कार्ड की केवाईसी करवाने के लिए राशन दुकान में जाना पड़ेगा। वहां आपसे राशन कार्ड नंबर एवं आधार नंबर माँगा जाएगा। इसके बाद फिंगरप्रिंट स्कैन करके ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अगर मेरा केवाईसी नहीं हुआ तो क्या होगा?
अगर आपका केवाईसी नहीं हुआ तो आपको राशन कार्ड योजना का लाभ मिलना बंद हो सकता है। वर्तमान में सरकार द्वारा फ्री राशन देने की भी योजना चल रही है। राशन कार्ड पर मिलने वाले सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको अपने राशन कार्ड की केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
Ration card kyc status check कैसे करें, इसकी पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया यहाँ बताया गया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक घर बैठे मोबाइल से राशन कार्ड में केवाईसी हुई है या नहीं चेक कर पाएंगे। अगर आपको केवाईसी स्टेटस देखने में कोई परेशानी आये तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये mera ration धन्यवाद !
अगर मुझे सिर्फ नौएडा क्षेत्र का इंचार्ज बनवा दो तो मैं दावे से कह सकता हूं कि नौएडा क्षेत्र में इतने नकली राशन कार्ड पकड़वा दूंगा कि आप ही कह सकते हों कि क्या बात है। जल्दी रिप्लाई देना। मैं आपके उत्तर के इन्तजार में रहुगां।
धन्यवाद।
चन्द्र शेखर करगेती
Rashan card