August Ration Card List 2024 : अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

Team Mera Ration

By Team Mera Ration

Updated on:

August Ration Card List 2024: खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारकों के पुराने राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाता है। जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उनसे नए राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन भी मांगे जाते हैं। इसी के साथ राशन कार्ड लिस्ट में सुधार कार्य लगातार चलता रहता है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद नया राशन कार्ड लिस्ट जारी किया जाता है। यहाँ आप अगस्त राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड की केवाईसी (ekyc ) ऐसे करवाए

August Ration Card List क्या है ?

आपको पता ही है कि वर्तमान में राशन कार्ड की केवाईसी (eKYC) की प्रक्रिया चल रही है। बहुत लोगों ने अपने राशन कार्ड का केवाईसी करवा भी लिए है। इस केवाईसी वेरीफिकेशन के बाद जिनका जिनका केवाईसी हुआ है और जिनका नहीं, उन सभी का नाम नया राशन कार्ड लिस्ट में अपडेट किया जाता है। इस लिस्ट को आप अगस्त राशन कार्ड लिस्ट कह सकते हैं। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है, तो इस लिस्ट में अपना नाम चेक जरूर कीजिए।

अगस्त महीने में जारी होने वाले नया राशन कार्ड लिस्ट आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से देख सकते है। यहाँ हमने लिस्ट चेक करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया स्टेप By स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है।

अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

  • सबसे पहले खाद्य सुरक्षा के आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिए। वेबसाइट ओपन होने के बाद मेनू में Ration Card विकल्प को सेलेक्ट कीजिए।
august ration card list 1
  • इसके बाद सभी राज्यों का नाम स्क्रीन में दिखाई देगा। आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य (State) का नाम इस लिस्ट में सेलेक्ट कीजिए।
august ration card list 2
  • आपके राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाइट खुलने के बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। August महीने की राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए राशन कार्ड की पात्रता सूची विकल्प को सेलेक्ट करें।
august ration card list 3
  • इसके बाद अपने जिले का नाम, शहरी या ग्रामीण ब्लॉक का नाम एवं अपने ग्राम पंचायत का नाम बारी-बारी से सिलेक्ट करना है।
august ration card list 4
  • फिर आपके ग्राम पंचायत में संचालित राशन दुकान का नाम दिखाई देगा। यहां पर अपने राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट कीजिए। जैसे – पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्ड या अन्य।
august ration card list 5
  • जैसे ही राशन कार्ड को सेलेक्ट करेंगे उस राशन कार्ड के अंतर्गत अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है।
august ration card list 6
  • इसी प्रक्रिया के अनुसार आप किसी भी राज्य का अगस्त राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए टेबल में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिए।
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)
Assam (असम)Manipur (मणिपुर)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)Meghalaya (मेघालय)
Bihar (बिहार)Mizoram (मिजोरम)
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)Odisha (उड़ीसा)
Delhi (दिल्ली)Punjab (पंजाब)
Gujarat (गुजरात)Rajasthan (राजस्थान)
Goa (गोवा)Sikkim (सिक्किम)
Haryana (हरियाणा)Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)Telangana (तेलंगाना)
Jharkhand (झारखंड)Tripura (त्रिपुरा)
Kerla (केरल)Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)
Karnataka (कर्नाटक)Uttrakhand (उत्तराखंड)
Maharashtra (महाराष्ट्र)West Bengal (पश्चिम बंगाल)

सारांश (Summary) :

अगस्त राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले खाद्य सुरक्षा की ऑफिशल वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन करना है। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड को सेलेक्ट कीजिए। फिर अपने राज्य का नाम, जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना है। अब आपके ग्राम पंचायत के अंतर्गत august ration card list खुल जाएगी। आप इस महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इसे पढ़ें – राशन कार्ड फॉर्म ऐसे भरें ऑनलाइन

अगस्त राशन कार्ड लिस्ट से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

1. अगस्त राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया क्या करें ?

अगस्त राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आया है, तो सबसे पहले इसका कारण पता करें। जैसे अगर ई केवाईसी नहीं होने के कारण आपका नाम नहीं आया है, तो सबसे पहले राशन दुकान में जाकर अपना ई केवाईसी करवाइए। इसके बाद आपका नाम भी अगली नया राशन कार्ड लिस्ट में आ जाएगी।

2. राशन कार्ड सूची से नाम क्यों कट जाता है ?

राशन कार्ड सूची से नाम कटने का प्रमुख कारण अपने राशन कार्ड का वेरिफिकेशन या ई केवाईसी नहीं करवाना है। इसके अलावा एक से अधिक राशन कार्ड बनवा लेना है। कई लोग राशन कार्ड योजना के लिए अपात्र होते हुए भी राशन कार्ड बनवा लेते हैं। इसलिए भी उनका नाम राशन कार्ड सूची से कट जाते हैं।

3. नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े ?

नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। इसके बाद फॉर्म को भरना है एवं पात्रता संबंधित सभी डॉक्यूमेंट फार्म के साथ अटैच करना है। अब तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को खाद्य विभाग में जमा करने हैं। आपके आवेदन की जांच के बाद नया राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम जुड़ जाएगा।

अगस्त महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया यहां हमने बताया है। जिससे कोई भी राशन कार्ड धारक घर बैठे मोबाइल से राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे। अगर नया राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने में आपको कोई परेशानी आए, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये mera ration धन्यवाद !

Team Mera Ration

Team Mera Ration

meraration.in वेबसाइट पर आपको नई राशन कार्ड में नाम देखना, राशन कार्ड डाउनलोड करना, नया राशन कार्ड अप्लाई करना, राशन कार्ड फॉर्म और राशन कार्ड की सभी नई - नई सर्विसेज की जानकारी मिलेगा। मेरा राशन टीम सभी लेटेस्ट जानकारी इस वेबसाइट पर पब्लिश करती है।

Related Post

July Ration Card List 2024: जुलाई महीने की नया राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

अपने गांव की नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें 2025

Free Ration Card List 2025 – अब सिर्फ इन्हें मिलेगा फ्री राशन

राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें 2025

Leave a Comment